Wednesday, May 8, 2024
Homeपंजाबचंडीगढ़ ,अमित शाह ने शहर को खूबसूरत बनाने के लिए 9 प्रोजेक्ट...

चंडीगढ़ ,अमित शाह ने शहर को खूबसूरत बनाने के लिए 9 प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया

- Advertisment -
- Advertisment -

चंडीगढ़, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस शहर की सुंदरता का बढ़ाने के लिए कई परियोजना का उद्घाटन करने के लिए चंडीगढ़ आए। अपनी यात्रा के दौरान, अमित शाह ने कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी का दौरा किया, जहां उन्होंने कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से 9 परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है। 30 करोड़ की लागत वाली 3 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि जब हम छोटे थे तो सुनते थे कि चंडीगढ़ एक संपूर्ण शहर है। इसे एक आधुनिक शहर की कल्पना के साथ बसाया गया है।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने 88 करोड़ रुपये की लागत से बने देश के पहले साइबर संचालन और सुरक्षा केंद्र का भी उद्घाटन किया। इसके जरिए साइबर क्राइम पर नजर रखी जाएगी। पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख जैसे राज्यों से जुड़े साइबर अपराधों की गुत्थी सुलझेगी। यह केंद्र आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित है।

हरियाणा बोर्ड सीनियर सैकेण्डरी शैक्षिक की परीक्षा का परिणाम हुआ घोषित ,इस वेबसाइट से कीजिये चेक

चेहरे की पहचान, डेटा विश्लेषण, फोरेंसिक जांच और साक्ष्य संग्रह के लिए आईटी विशेषज्ञों को तैनात किया जाएगा। साइबर सेंटर की कमान रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के हाथ में होगी। डीआरडीओ टीम द्वारा यहां साइबर धोखाधड़ी से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी एकत्र की जाएगी और उसका विश्लेषण किया जाएगा। सेक्टर-18 स्थित एयरफोर्स हेरिटेज सेंटर में साइबर सेंटर स्थापित किया गया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular