Monday, May 6, 2024
HomeपंजाबRuckus in Punjab Assembly, मूसेवाला की हत्या के मुद्दे पर सदन में...

Ruckus in Punjab Assembly, मूसेवाला की हत्या के मुद्दे पर सदन में हंगामा

- Advertisment -
- Advertisment -

Ruckus in Punjab assembly  पंजाब विधानसभा में उस समय हंगामा देखने को मिला जब आम आदमी पार्टी (आप) के मंत्रियों और कांग्रेस सदस्यों के बीच पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की नृशंस हत्या (sidhu Moosewala murder) से पहले उनकी सुरक्षा हटाए जाने को लेकर तीखी जुबानी जंग हुई।

आप सदस्यों के साथ जुबानी जंग के बाद कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकऑउट किया। विधानसभा के मौजूदा बजट सत्र के शून्यकाल में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने सत्तारूढ़ दल के सदस्यों को याद दिलाया कि मूसेवाला के माता-पिता बलकौर सिंह और चरण कौर ने मंगलवार को विधानसभा के बाहर धरना दिया था और बेटे को न्याय दिलाने की मांग की थी।

भोलाथ से विधायक खैरा ने कहा कि मूसेवाला के माता-पिता ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के मीडिया सलाहकार बलतेज पन्नू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है जिन्होंने कथित तौर पर मूसेवाला सहित कई अन्य लोगों की सुरक्षा हटाए जाने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की और उसके अगले दिन गायक की हत्या हुई।

President द्रौपदी मुर्मू ने स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था

शुभदीप सिंह सिद्धू लोगों में सिद्धू मूसेवाला के नाम से लोकप्रिय थे और पिछले साल 29 मई को पंजाब के मनसा जिले में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने सदन को सूचित किया कि पुलिस ने मामले में 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिनमें से 29 को गिरफ्तार किया गया है जबकि दो को मार गिराया गया है।

कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कांग्रेस विधायक अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि मूसेवाला के माता-पिता अपने बेटे के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। इस पर पंजाब के कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री मान मूसेवाला के माता-पिता से 20 मार्च के बाद मिलेंगे। इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हुई।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular