Saturday, May 4, 2024
Homeहरियाणारोहतकराम नवमी पर्व पर भगवान श्री राम के रंग में रंगे रोहतक...

राम नवमी पर्व पर भगवान श्री राम के रंग में रंगे रोहतक वासी, दोपहर को धूमधाम से निकलेगी शोभा यात्रा

- Advertisment -

आज दोपहर शहर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा,12 झांकियां शोभायात्रा में शामिल होने को तैयार, लोगों को यात्रा में शामिल होने के लिए भेजे गए निमंत्रण पत्र

- Advertisment -

रोहतक। राम नवमी को लेकर रोहतक वासी श्रीराम के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद की ओर से श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए राम नवमी पर बुधवार को शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसके लिए झांकियां भी तैयार कराई गई हैं। अगुवाई विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता करेंगे। उनके अलावा अन्य सेवकों को भी जिम्मेदारियां दी गई हैं।

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत धर्माचार्य संपर्क प्रमुख तिलक राज जुनेजा ने बताया कि बुधवार को श्रीराम के जीवन को दर्शाती हुई 12 झांकियां इस शोभायात्रा में शामिल होंगी। झांकियां तैयार करा ली गई हैं। शोभायात्रा सामाजिक समरसता को समर्पित रहेगी। इसको लेकर मंगलवार को शहर के अलग-अलग स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने निमंत्रण पत्र भी दिए। संत महात्माओं के आशीर्वाद से बुधवार को तीन बजे शोभायात्रा शुरू होगी। 500 वर्षों से संतों के नेतृत्व में हिंदू समाज के त्याग व बलिदान और संघर्ष को शोभायात्रा के माध्यम से दिखाया जाएगा। हुड्डा कांप्लेक्स में शोभायात्रा का समापन होगा।

परिषद कार्यालय से शुरू होने वाली शोभायात्रा में भारत की सनातन हिंदू संस्कृति दिखेगी। भारत की त्यागमयी परंपरा को सुशोभित करते हुए संत महात्माओं के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें सीमा रानी, संतोष देवी, जय श्री राम महिला मंडल संचालिका कांता शर्मा, सरदार चानन सिंह, मास्टर रामचंद्र धामड़, डाक्टर जगदीश मलिक, समाज सेवक देशराज बंसल, उद्योगपति समाजसेवी राजेश जैन, विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष चरणजीत खट्टर मुख्य रूप से शामिल रहेंगे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular