Saturday, May 18, 2024
Homeहरियाणारोहतकजी. डी. गोयनका स्कूल में अंतर सदन एकल गीत प्रतियोगिता का आयोजन

जी. डी. गोयनका स्कूल में अंतर सदन एकल गीत प्रतियोगिता का आयोजन

- Advertisment -
- Advertisment -

रोहतक। जी. डी. गोयनका इंटरनेशनल स्कूल रोहतक के सीनियर वर्ग में अंतर सदन एकल गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के निदेशक महोदय विक्रांत मायना, प्रधानाचार्या सान्या मायना, सह निदेशक हिमांशु गुप्ता और उप प्राचार्य अनिल कुमार के शुभ कर कमलों से मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन चार सदन वर्ग में आयोजित किया गया।

इस प्रतियोगिता में कक्षा पहली से पाँचवीं का एक समूह, छठी से आठवीं का एक समूह और नौवीं से बारहवीं का एक समूह बनाया गया। इस प्रतियोगिता के लिए प्रत्येक सदन से प्रत्येक समूह में एक-एक विद्यार्थी को चयनित किया गया। बच्चों ने सुरीले सुरों से सभी का मन मोह लिया। सब जूनियर वर्ग राधा कृष्णन सदन से मन्नत ने प्रथम स्थान, जूनियर वर्ग विवेकानंद सदन से आन्या ने प्रथम स्थान, सीनियर वर्ग राधा कृष्णन सदन से वंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंत में प्राचार्या महोदया सान्या मायना ने संगीत की महिमा पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को संगीत की प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular