Thursday, November 26, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में प्रशासन का अवैध निर्माण पर प्रहार, इस्माइला में 5 एकड़...

रोहतक में प्रशासन का अवैध निर्माण पर प्रहार, इस्माइला में 5 एकड़ की अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

रोहतक : उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जिला के नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्रों में अवैध रूप से किये जा रहे निर्माणों, कालोनियों पर अंकुश लगाने के लिए नियमित रूप से तोड़-फोड़ अभियान चलाया जा रहा है।

सतबीर सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत जिला के गांव इस्माइला में लगभग 5 एकड़ में एक अनधिकृत कालोनी को ध्वस्त कर दिया गया। इसमें 5 दुकाने, 1 प्रोपर्टी आफिस, 200 रनिंग मीटर बनी बनाई बाउड्रªी दिवारे, बिजली के खम्भे और पूरा इंटरलोकिंग सड़क नेटवर्क को तोड़ा गया। इस्माइला गांव के राजस्व क्षेत्र में दिये गये अनाधिकृत निर्माणों को भी ध्वस्त किया गया इनमें एक ढाबा, तीन दुकानें, एक गोदाम और एक निर्माणाधीन ढांचा शामिल था।

उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि जिला में अवैध निर्माण के विरुद्ध यह अभियान भविष्य में निरंतर जारी रहेगा तथा अवैध कॉलोनी व निर्माण को पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि वे अपने जीवन की जमा पूंजी को अवैध निर्माण या कॉलोनी में निवेश न करें। जिला प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण व कॉलोनी के विरुद्ध नियमित रूप से अभियान चलाया जा रहा है। इस तोड़-फोड़ अभियान में जिला नगर योजनाकार, कार्यालय के अधिकारी, डयूटी मजिस्ट्रेट (नायब तहसीलदार, सांपला) और कानून व्यवस्था बनाए रखने व किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल भी तोड़ फोड़ अमले के साथ मौजूद रहा।

जिला नगर योजनाकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने जीवन की पूंजी को अवैध निर्माणों या डीलर, भू-मालिकों द्वारा काटी जा रही अवैध कालोनियों में निवेश न करें क्योंकि विभाग द्वारा समय-समय पर तोडफोड़ अभियान चलाया जाता है। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अपनी पूंजी को निवेश करने से पहले स्थानीय सेक्टर-1 स्थित उनके कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में आकर पूछताछ कर सकते है।

RELATED NEWS

Most Popular