Thursday, November 26, 2026
Homeहरियाणारोहतकएसआईआर : मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और त्रुटियां सुधारने का...

एसआईआर : मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और त्रुटियां सुधारने का एक और मौका..

Rohtak News : रोहतक मंडल की आयुक्त मोनिका मलिक ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत गैर हाजिर, स्थानांतरित, मृतक एवं डुप्लीकेट मतदाताओं को 30 नवंबर 2026 तक एक और मौका दिया जा रहा है, ताकि वे अपने गणना प्रपत्र जमा करवा सकें और मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया में सहयोग कर सकें।

मंडलायुक्त मोनिका मलिक स्थानीय मंडल आयुक्त के कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सतबीर सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, सांपला की उपमंडलाधीश अंकिता पुवार, रोहतक के उपमंडलाधीश आशीष कुमार, महम के उपमंडलाधीश विपिन कुमार सहित जिले के सभी निर्वाचक पंजीयन अधिकारी, चुनाव तहसीलदार सरला कौशिक उपस्थित रही।

मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के माध्यम से संबंधित मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध करवाए जाएं तथा भरे हुए प्रपत्र वापस एकत्रित किए जाएं। उन्होंने कहा कि इस कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ गंभीरता से कार्य करें।

मोनिका सिंह ने निर्देश दिए कि जिन मतदाताओं तक अभी तक संपर्क नहीं हो पाया है, उन तक बीएलओ के माध्यम से दोबारा पहुंच सुनिश्चित की जाए। साथ ही, गणना प्रपत्रों के वितरण एवं संग्रहण की नियमित निगरानी की जाए, ताकि निर्धारित समय सीमा में अधिकतम कवरेज सुनिश्चित हो सके। मंडलायुक्त ने कहा कि इस अभियान में सभी राजनीतिक दलों का सहयोग लिया जाए। राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) भी इस कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बीएलए के साथ समन्वय स्थापित कर मतदाताओं को जागरूक किया जाए तथा एसआईआर से संबंधित प्रक्रिया के बारे में आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाई जाए।

मंडलायुक्त मोनिका सिंह ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण एवं अद्यतन निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए सभी निर्वाचक अधिकारी पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

RELATED NEWS

Most Popular