Saturday, May 18, 2024
Homeहरियाणा यमुनानगर : संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत,...

 यमुनानगर : संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, पति और ननद पर केस दर्ज

- Advertisment -
- Advertisment -

यमुनानगर जिला के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के गांव खिजरी में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से 36 वर्षीय रजिया की मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने उसके पति व ननद पर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने को आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिला कुरुक्षेत्र के गांव छपरी निवासी शादीराम ने बताया कि उसने अपनी बेटी रजिया की शादी 11 साल पहले गांव खिजरी के मोहम्मद सुल्तान के साथ की थी। वह मेहनत मजदूरी का काम करता था। उसकी बेटी के पास सात साल का लड़का है। शादी के बाद से ही मोहम्मद सुल्तान व ननद बलकिशा उसकी लड़की को परेशान करते थे और उसके साथ मारपीट करते थे। उसकी लड़की ने कईं बार उन्हें इस बारे बताया। दोपहर के वक्त उन्हें सूचना मिली थी कि उसकी लड़की ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। इस दौरान उसकी लड़की की मौत हो चुकी थी। उसने आरोप लगाया कि उसकी लड़की को मोहम्मद सुल्तान व बलकिशा ने आत्महत्या के लिए उकसाया है। जिस कारण उसकी लड़की ने आत्महत्या की है।

वहीं मामले को लेकर थाना प्रताप नगर के जांच अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम  कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया। परिजनों की शिकायत पर मृतका के पति मोहम्मद सुल्तान और ननद बलकिशा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular