Tuesday, October 13, 2026
Homeहरियाणारोहतकस्कूलों के समय में बदलाव : दुर्गा अष्टमी के दिन सुबह 10...

स्कूलों के समय में बदलाव : दुर्गा अष्टमी के दिन सुबह 10 बजे खुलेंगे, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने दुर्गा अष्टमी (19 अक्टूबर) पर हरियाणा के राजकीय विद्यालयों के समय में बदलाव करने के आदेश जारी किए हैं। दुर्गा अष्टमी (सोमवार) को स्कूल सुबह 10:00 बजे खुलेंगे।

निदेशालय ने इस संबध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है। जारी आदेश के अनुसार, दोहरी शिफ्ट वाले विद्यालयों में पहली शिफ्ट का समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा तथा दूसरी शिफ्ट का समय अन्य दिनों की भांति समान रहेगा, उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पढ़ें ये आदेश….

RELATED NEWS

Most Popular