Haryana Board Exam 2027 : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी के अध्यक्ष डॉ० शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि सेकेंडरी (10वीं) एवं सीनियर सेकेंडरी (12वीं) वार्षिक परीक्षा-2027 के संचालन की तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।
बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार दोनों कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं मार्च, 2027 के प्रथम सप्ताह से आरंभ होंगी। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय-सारणी के अनुसार सीनियर सेकेंडरी (12वीं) की वार्षिक परीक्षा 03 मार्च से आरंभ होकर 08 अप्रैल, 2027 तक एवं सेकेंडरी (10वीं) की वार्षिक परीक्षा 04 मार्च से आरंभ होकर 26 मार्च, 2027 तक संचालित होंगी।
बोर्ड अध्यक्ष एवं सचिव ने बताया कि इन परीक्षाओं से संबंधित विस्तृत विषयवार तिथि-पत्र (डेटशीट) बाद में जारी किया जाएगा। परीक्षार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालयों के सूचनार्थ परीक्षा से जुड़ी सभी आगामी जानकारियां बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध करवा दी जाएंगी।

