Saturday, May 4, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक डिपो को इस दिन मिलेंगी 12 नई बसे, कंडम बसें होंगी...

रोहतक डिपो को इस दिन मिलेंगी 12 नई बसे, कंडम बसें होंगी बेड़े से बाहर

- Advertisment -

परिवहन विभाग द्वारा इतनी ही नई बसें 26 जुलाई को ही डिपो को दी जाएंगी। पहले ही कर्मचारियों के तबादले होने के कारण यातायात व्यवस्था का संचालन पूर्ण रूप से नहीं हो पा रहा है।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक डिपो को 26 जुलाई को 12 नई बसें मिलने जा रही हैं। इसके साथ ही ग्रामीण रूटों पर चलने वाली रोडवेज की 12 बसों का 15 जुलाई को सड़कों पर चलने का समय पूरा होने के कारण वह बेडे से बाहर हो जाएंगी। लेकिन परिवहन विभाग द्वारा इतनी ही नई बसें 26 जुलाई को ही डिपो को दी जाएंगी। पहले ही कर्मचारियों के तबादले होने के कारण यातायात व्यवस्था का संचालन पूर्ण रूप से नहीं हो पा रहा है। अगर नई बसें 15 जुलाई से पहले मिलती हैं तो यातायात व्यवस्था में सुधार हो सकता है, अन्यथा लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी।

बता दें कि एक माह पहले परिवहन विभाग में 828 परिचालकों, 883 चालकों व 130 लिपिकों का तबादला किया गया है। रोहतक डिपो से सर्वाधिक 205 कर्मचारियों का तबादला हुआ। इसमें से 106 परिचालक, 94 चालक और 5 लिपिक शामिल हैं। इससे यातायात व्यवस्था काभी प्रभावित हुई। कई रूटों पर बसें के फेरे कम करने पड़े थे। संभावना है कि यही हाल 15 जुलाई के बाद 12 बसें बंद होने से बाद होना है।

रोहतक रोडवेज डिपो वर्कशाॅप मैनेजर सुरेंद्र सिवाच ने कहा कि 15 जुलाई को 12 बसें ही बंद होनी हैं और पांच बसें टाटा की तो सात बसें अन्य कंपनियों से आनी है। यह बसें पहले ही विभाग द्वारा मंजूर हो चुकी है। लेकिन यह बसें 26 जुलाई को विभाग को मिलेंगी। लेकिन कोशिश यह रहेगी कि बसें पहले ही विभाग को मिल जाएं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular