Thursday, September 17, 2026
Homeदेशविद्यार्थियों को राहत: इग्नू में दाखिले का एक और मौका, 30 सितंबर...

विद्यार्थियों को राहत: इग्नू में दाखिले का एक और मौका, 30 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) के क्षेत्रीय निदेशक प्रमुख डॉ. धर्म पाल ने बताया कि विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने एवं अपनी पढ़ाई निरंतर जारी रखने का अवसर प्रदान करते हुए जुलाई 2026 सत्र के नए दाखिले तथा पुन: पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 तक बढ़ा दी है। सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के अनुसार जुलाई 2026 सत्र में ओडीएल एवं ऑनलाइन मोड में संचालित सभी अधिसूचित कार्यक्रमों में नए दाखिले की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 तक बढ़ाई गई है। हालांकि, यह विस्तार सेमेस्टर बेस्ड पाठ्यक्रमों एवं सर्टिफिकेट के लिए लागू नहीं है।

उन्होंने बताया कि जुलाई 2026 सत्र के लिए पुन: पंजीकरण की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर 30 सितंबर 2026 कर दी गई है। पुन: पंजीकरण करने वाले विद्यार्थियों को निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त 200 रुपए विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा। यह सुविधा ओडीएल एवं ऑनलाइन मोड में संचालित सभी कार्यक्रमों के लिए लागू है। जो विद्यार्थी अभी तक जुलाई 2026 सत्र में नया प्रवेश या पुन: पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए है, वे 30 सितंबर 2026 से पहले ऑनलाइन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।

इग्नू का उद्देश्य विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों को उनकी सुविधा एवं परिस्थितियों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना है। प्रवेश अथवा पुन: पंजीकरण से संबंधित जानकारी के लिए इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी अनधिकृत माध्यम से प्राप्त जानकारी पर निर्भर न रहे।
फोटो कैप्शन-फोटो नंबर 4

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular