Thursday, September 17, 2026
Homeहरियाणामहिला से फोन छीनकर भागे आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, मोबाइल फोनों...

महिला से फोन छीनकर भागे आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, मोबाइल फोनों का जखीरा बरामद

कुरुक्षेत्र पुलिस ने महिला से फोन छीनने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के निर्देश पर अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने कुरुक्षेत्र पुलिस ने महिला से फोन छीनने के आरोपी मन्नु उर्फ़ लक्की उर्फ़ मीठा वासी न्यू कॉलोनी थानेसर व हर्ष उर्फ़ बिल्ला वासी कंग कॉलोनी थानेसर कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके छीना गया मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में पलवल कालोनी वासी महिला ने बताया कि वह मकानों में सफाई करने का काम करती है। 12 सितम्बर 26 को समय करीब 2 बजे दोपहर वह हर रोज की तरह शहर से काम करके अपने घर वापस आ रही थी। जब वह पावर हाउस पलवल के सामने पहुंची तो पीछे से एक मोटरसाइकिल पर तीन लड़के आए और उसके हाथ से फोन छीनकर भाग गए। जिसकी शिकायत पर थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1 को सौंपी गई।

महिला से फोन छीनने के आरोपी गिरफ्तार।

15 सितम्बर 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र विक्रम, गिरवर शर्मा व मुख्य सिपाही कृष्ण कुमार की टीम ने महिला से फोन छीनने के आरोपी मन्नु उर्फ़ लक्की उर्फ़ मीठा वासी न्यू कॉलोनी थानेसर व हर्ष उर्फ बिल्ला वासी कंग कॉलोनी थानेसर कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कदीन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। आरोपियों से छीना गया मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद की गई।

मोबाइल फोन का जखीरा बरामद

जानकारी देते हुए अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा मोबाइल फोन खरीदने के आरोपी के कमरे पर रेड करने पर कमरा से चोरीशुदा मोबाइल के अलावा मोबाइल फोन का जखीरा बरामद हुआ है। निरीक्षक ने बताया कि आरोपी के घर से पुलिस को 60 मोबाइल फोन एंड्राइड, 102 कीपैड फोन और 326 मोबाइल बैटरी बरामद हुई हैं जिनको पुलिस टीम ने कब्ज़ा में लिया है। बरामद मोबाइल फोन के बारे में जानकारी ली जा रही हैं कि यह फोन चोरी के या अन्य मकसद से रखे गए हैं। कमरा पर रहने वाला युवक बंगाल का वासी है तथा फिलहाल बंगाल गया हुआ है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular