Saturday, April 27, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में रिश्ते शर्मसार, ससुर ने विधवा बहू से की छेड़छाड़,फाड़े कपड़े

रोहतक में रिश्ते शर्मसार, ससुर ने विधवा बहू से की छेड़छाड़,फाड़े कपड़े

ससुर ने जबरदस्ती कर छेड़छाड़ शुरू की तो विधवा बहू ने इसका विरोध किया। चिल्लाने पर बुरी तरह से पीटा, बोला- शादी कर ले नहीं तो दूसरी ले आऊंगा

रोहतक। शादी के बाद हिंदू समाज में ससुर को पिता का दर्जा प्राप्त है। ससुर बहू का रिश्ता सबसे सम्मान और विश्वास की डोर से बंधा एक मजबूत रिश्ता होता है, लेकिन कभी-कभी कुछ लोग इस रिश्ते को भी शर्मसार करने से नहीं चूकते। रोहतक में रिश्तों को शर्मसार करती हुई खबर सामने आई है। एक ससुर ने अपनी ही विधवा बहू के साथ छेड़खानी की। यहां तक कि उसने बहू को पकड़कर कपड़े तक फाड़ दिए और जबरदस्ती करने लगा। जब बहू ने चिल्लाना शुरू किया तो उसके साथ मारपीट करते हुए धमकाया। जिसकी शिकायत पुलिस को दी है। पीड़िता ने कहा कि उसका ससुर कहता है कि या तो तू शादी कर ले या फिर दूसरी को लेकर आऊंगा।

रोहतक की एक कॉलोनी निवासी पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसको दो बच्चे एक बेटा व एक बेटी है। उसके पति की मौत 27 अप्रैल 2022 को एक ट्रेन एक्सीडेंट में हो गई थी। अब वह अपने ससुराल में रहती है। उसके ससुर भी उनके साथ घर पर ही रहते हैं। जो उस पर गंदी नजर रखता है।

अपनी व्यथा सुनाते हुए पीड़ित विधवा बहू

महिला ने कहा कि उसकी सास की मौत 1 दिसंबर 2017 को हो चुकी है। फिलहाल वह और उसके ससुर घर रहते हैं। वह प्राइवेट अस्पताल में स्टाफ नर्स का काम करती है। उसने आरोप लगाया कि उसके ससुर कई बार शारीरिक संबंध बनाने के लिए कह चुके हैं, लेकिन वह बार-बार मना करती रही। इसकी सूचना अपने मायके में दी और माता-पिता को बुलाया।

उन्होंने कहा कि उसके मायके वाले भी 2-3 बार आकर उसके ससुर को समझा चुके हैं, लेकिन उसके ससुर समझाने के बाद भी नहीं माने। शनिवार शाम करीब साढ़े 6 बजे उसके माता-पिता व परिवार वाले उसके ससुर को समझाने के लिए ससुराल में आए हुए थे। करीब दो घंटे तक उसके ससुर को समझाया, लेकिन कोई असर नहीं पड़ा।

उसने आरोप लगाया कि जब वह घर पर काम के लिए गई तो उसका ससुर भी पीछे से आ गया। ससुर ने उसे पकड़ लिया और जबरदस्ती करने लगा। यही नहीं ससुर ने अश्लील हरकत की और उसके कपड़े फाड़ दिए। महिला ने बचने के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया तो लकड़ी काटने के औजार से मारने की कोशिश की। गली में खड़े लोगों ने उसे बचाया।

पीड़ित महिला इसकी शिकायत लेकर शिवाजी कॉलोनी पुलिस थाने पहुंची, लेकिन रात को उनकी शिकायत नहीं सुनी गई। जिसके बाद रविवार पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके ससुर के खिलाफ छेड़खानी व धमकी देने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिवाजी कॉलोनी के एसआई बजेसिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular