Tuesday, May 7, 2024
HomeपंजाबRain in Haryana, हरियाणा में बारिश से मौसम सुहाना, तापमान में गिरावट

Rain in Haryana, हरियाणा में बारिश से मौसम सुहाना, तापमान में गिरावट

- Advertisment -
- Advertisment -

Rain in Haryana, हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में शुक्रवार को बारिश हुई, जिससे पारे में सामान्य से कम गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणाा में अंबाला, पंचकूला और कुरुक्षेत्र सहित अन्य जगहों पर बारिश हुई।

वहीं, पंजाब के मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, एसबीएस नगर, लुधियाना और रूपनगर में पानी बरसा। इस महीने की शुरुआत में भारी बारिश के कारण दोनों राज्य बाढ़ की चपेट में आ गए थे।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में वर्षा जनित घटनाओं में पंजाब में 43 लोगों की और हरियाणा में 40 लोगों की मौत हुई। बारिश और बाढ़ से कई इलाकों में फसलों एवं संपत्ति को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है।

हरियाणा में क्लर्कों को बड़ा झटका, सरकार ने नो वर्क नो पे के आदेश जारी किये

मौसम विभाग ने शुक्रवार को आमतौर पर बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 85 प्रतिशत दर्ज की गई।

आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में शनिवार तक हल्की से मध्यम और व्यापक वर्षा होने की संभावना है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में शुक्रवार से 31 जुलाई तक बारिश होगी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular