Tuesday, April 30, 2024
Homeपंजाबपंजाब मौसम अपडेट, आज पंजाब के ये शहर रहेंगे ज्यादा गर्म

पंजाब मौसम अपडेट, आज पंजाब के ये शहर रहेंगे ज्यादा गर्म

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-दक्षिण भारत में गर्मी का प्रकोप जारी है। पंजाब के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पंजाब में आज सुबह का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री है।

मौसम विभाग के मुताबिक 16 से 18 अप्रैल तक तेज हवाओं की चेतावनी जारी है। हालांकि, 16 तारीख से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जो सप्ताह के अंत तक 38 डिग्री तक पहुंच जाएगा। 16 से 20 अप्रैल तक न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री तक जा सकता है। हालांकि, किसी भी दिन तेज धूप निकलने की संभावना नहीं है। इसके अलावा 19 और 20 अप्रैल को फिर से हल्की बारिश या हवा चलने की संभावना है।

चंडीगढ़ में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहेगा। आज भी बारिश होने का अनुमान है। अमृतसर में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहेगा। गुरुवार से शुक्रवार के बीच बारिश होगी। जालंधर में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहेगा।

आपके पास बाल स्ट्रेट करने का नहीं है टाइम तो बालों को ऐसे क्लासिक और नया लुक

लुधियाना में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहेगा। बठिंडा में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहेगा। वहीं गुरुवार को बठिंडा काफी गर्म रहेगा। पटियाला में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहेगा। पटियाला में भी गुरुवार को लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली।

आईएमडी ने 2024 मानसून पर एक बड़ा अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल दक्षिण पश्चिम मॉनसून सामान्य से बेहतर रहने की उम्मीद है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले तीन महीनों (जनवरी से मार्च 2024) के दौरान उत्तरी गोलार्ध में बर्फबारी की मात्रा सामान्य से कम थी। उत्तरी गोलार्ध के साथ-साथ यूरेशिया में सर्दियों और वसंत ऋतु में बर्फ की सीमा आम तौर पर बाद के भारतीय ग्रीष्मकालीन मानसून वर्षा से विपरीत रूप से संबंधित होती है।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular