Wednesday, August 19, 2026
Homeहरियाणाफैक्टरी में मजदूरी करने वाली युवती से दुष्कर्म, ठेकेदार के खिलाफ केस...

फैक्टरी में मजदूरी करने वाली युवती से दुष्कर्म, ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज

यमुनानगर। प्लाइवुड फैक्टरी में मजदूरी कर रही युवती ने ठेकेदार पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शहर की एक कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बहुत गरीब परिवार से है। वह प्लाईवुड फैक्टरी में मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करती है। वह फैक्ट्री में मुजकीर ठेकेदार के पास लेबर का काम करती है। 26 अप्रैल को वह फैक्ट्री से छुट्टी कर रात को पैदल घर लौट रही थी।

रास्ते में मुजकीर बाइक पर आया और उसे घर छोड़ने के बहाने से बाइक पर बिठा लिया। इसके बाद आरोपी बाइक को जंगल में ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसके विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी।

वह किसी तरह आरोपी से बचकर घर पहुंची और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 323, 376 व 506 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular