Punjab News: विश्व प्रसिद्ध महिला बॉक्सर और ओलंपिक पदक विजेता डॉ. एम.सी. मैरी कॉम आज सुबह करीब 4:00 बजे अमृतसर स्थित श्री हरिमंदिर साहिब (दरबार साहिब) पहुंचीं और वहां मत्था टेका।
इस पवित्र स्थान पर ईश्वर का आशीर्वाद लेने के बाद, मैरी कॉम ने सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर कुछ तस्वीरें साझा कीं और इस आध्यात्मिक यात्रा के अनुभव को बेहद खास बताया। सिर पर केसरिया रंग का पटका बांधे और सरोवर के किनारे हाथ जोड़कर प्रार्थना करतीं मैरी कॉम पूरी तरह से भक्ति भाव में डूबी नजर आईं।
अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि कुछ जगहें सीधे आत्मा को छू लेती हैं, और दरबार साहिब उनमें से एक है। उन्होंने आगे कहा कि श्री हरिमंदिर साहिब में शांति, शक्ति और सकारात्मकता का अनुभव करके वह खुद को धन्य महसूस कर रही हैं।
Punjab News: पंजाब कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भाजपा में शामिल
यहां का दिव्य वातावरण, शांति और निस्वार्थ सेवा की भावना हमें याद दिलाती है कि सच्ची महानता विनम्रता, आस्था और मानवता में निहित है। अंत में, उन्होंने सभी की भलाई के लिए प्रार्थना करते हुए लिखा, “वाहेगुरु (ईश्वर) अपना आशीर्वाद बनाए रखें।”
सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने उनकी सादगी और भक्ति की खूब तारीफ की है। उनकी इस पोस्ट को कुछ ही घंटों में हजारों लाइक्स और कमेंट्स मिल चुके हैं।

