Challan News: अब सड़क पर ट्रैफ़िक नियम तोड़ने पर आपको ज़्यादा खर्च करना पड़ सकता है क्योंकि सरकार ने ‘चालान माफ़ी’ से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अगर आपकी गाड़ी का चालान कटा है और आप लोक अदालत जाकर उसे पूरी तरह माफ़ करवाने या काफ़ी कम करवाने की उम्मीद कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी और ज़रूरी खबर है। असल में, सरकार ने लोक अदालत के नियमों में 50-45 का नया फ़ॉर्मूला जोड़ा है, जिसके तहत अब आप सीधे लोक अदालत नहीं जा सकते। राहत पाने के लिए आपको पहले अपनी जेब ढीली करनी होगी। अगर इस नए फ़ॉर्मूले की बात करें तो:
50-45 का नया फ़ॉर्मूला क्या है?
अब, किसी भी चालान के निपटारे के लिए लोक अदालत में अर्ज़ी देने से पहले, आपको उस चालान की कुल रक़म का 50 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार के ऑफ़िशियल पोर्टल पर ऑनलाइन जमा करना होगा। जब तक आप यह आधा पेमेंट नहीं करते, तब तक लोक अदालत में आपके मामले की सुनवाई नहीं होगी। इसके साथ ही, 45 दिनों की समय-सीमा भी तय की गई है। यानी, गाड़ी मालिक को चालान जारी होने के 45 दिनों के अंदर या तो जुर्माने का आधा हिस्सा भरना होगा या पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करानी होगी। इसके बाद ही लोक अदालत जाने का विकल्प मिलेगा।
इसके अलावा, सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर अब तक का सबसे सख़्त कदम उठाया है, जिसके तहत सरकार ने क्या सख़्त कदम उठाए हैं?
– लाइसेंस रद्द होना: 1 जनवरी 2026 से लागू होने वाले नियम के अनुसार, अगर कोई गाड़ी चालक एक साल में 5 या उससे ज़्यादा बार चालान कटवाता है, तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस अपने-आप रद्द हो जाएगा।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी ने प्रारंभिक रिपोर्ट गृह विभाग को सौंपी
– गाड़ी ब्लैकलिस्ट होगी: जिन गाड़ियों के चालान लंबे समय से पेंडिंग हैं, उन्हें ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ब्लैकलिस्ट कर देगा।
एक बार आपकी गाड़ी ब्लैकलिस्ट हो जाने के बाद, आप सिर्फ़ ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर ही टैक्स का पेमेंट कर पाएँगे। इसके अलावा, गाड़ी से जुड़ी दूसरी आम सेवाएँ जैसे कि गाड़ी की ओनरशिप बदलना, घर का पता बदलना, गाड़ी की कैटेगरी बदलना और परमिट, फिटनेस व हाइपोथिकेशन कैंसिलेशन जैसी सभी ज़रूरी सेवाएँ पूरी तरह से बंद कर दी जाएँगी। लेकिन इन सख़्त नियमों के बीच गाड़ी चलाने वालों के लिए एक राहत की खबर भी है।
ड्राइविंग लाइसेंस 50 साल तक के लिए मान्य हो सकता है
मौजूदा नियमों के मुताबिक, एक बार ड्राइविंग लाइसेंस जारी होने के बाद वह 20 साल तक या व्यक्ति के 40 साल का होने तक मान्य रहता है, लेकिन सरकार अब 40 साल की उम्र सीमा को बढ़ाकर 50 साल करने पर गंभीरता से विचार कर रही है।
आपको बता दें कि अगर यह फ़ैसला लागू होता है, तो आम लोगों को बार-बार RTO जाने और रिन्यूअल करवाने की परेशानी से लंबे समय के लिए राहत मिलेगी। साथ ही, गाड़ी ट्रांसफर करने और परमिट रिन्यू करने की प्रक्रिया को पहले से कहीं ज़्यादा आसान और सुरक्षित बनाने की तैयारी भी चल रही है।

