Wednesday, August 19, 2026
HomeपंजाबPunjab Weather: पंजाब में आज फिर होगी बारिश, कई इलाकों में छाए...

Punjab Weather: पंजाब में आज फिर होगी बारिश, कई इलाकों में छाए रहेंगे बादल

Punjab Weather: पंजाब में भी आज बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के आसपास के जिलों में बारिश के साथ-साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। पिछले दो दिनों से बने हालातों से पंजाब के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अधिकतम तापमान में औसतन 3.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई, जो सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम है।

पंजाब में सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की गई। लुधियाना में 4.4 मिमी, पटियाला में 3.0 मिमी, मोहाली में 0.5 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज भी पंजाब के अधिकतर जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Punjab News: मरीजों की सुविधा के लिए स्मार्ट नेविगेशन ऐप लॉन्च करेगा PGIMER

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 17 से 22 जून तक पंजाब के कई जिलों में तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे), आंधी और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने आज पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। अगले दो दिनों में तापमान में 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है, लेकिन उसके बाद इसमें फिर 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular