- हरियाणा की कबड्डी, फुटबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और मलखंब टीमों का किया जाएगा चयन
8वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026 में हरियाणा राज्य की ओर से भाग लेने वाली टीमों के चयन के लिए विभिन्न खेलों के ट्रायल 22 व 23 नवंबर 2026 को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी कार्यकारी जिला खेल अधिकारी खुशवंत सिंह ने दी।
भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा 8वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन 11 दिसंबर से 22 दिसंबर 2026 तक तेलंगाना के छह शहरों में किया जाएगा। प्रतियोगिता में 27 खेलों एवं एक डेमो स्पोर्ट्स का आयोजन होगा। इसके तहत हरियाणा की कबड्डी, फुटबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और मलखंब टीमों का चयन ट्रायल के आधार पर किया जाएगा।
इस प्रकार रहेगा खेलवार ट्रायल कार्यक्रम
कबड्डी : पुरुष खिलाडिय़ों के ट्रायल 22 नवंबर तथा महिला खिलाडिय़ों के ट्रायल 23 नवंबर को भीम स्टेडियम इंडोर हॉल भिवानी में होंगे।
फुटबॉल : पुरुष खिलाडिय़ों के ट्रायल 22 नवंबर को भीम स्टेडियम इंडोर हॉल भिवानी में होंगे।
हॉकी : पुरुष खिलाडिय़ों के ट्रायल 22 नवंबर तथा महिला खिलाडिय़ों के ट्रायल 23 नवंबर को हॉकी स्टेडियम, सेक्टर-4 सोनीपत में होंगे।
बास्केटबॉल : पुरुष खिलाडिय़ों के ट्रायल 22 नवंबर को कर्ण सिंह स्टेडियम करनाल में होंगे।
मलखंब : पुरुष खिलाडिय़ों के ट्रायल 22 नवंबर तथा महिला खिलाडिय़ों के ट्रायल 23 नवंबर को सर छोटूराम स्टेडियम रोहतक में होंगे।
वॉलीबॉल : पुरुष खिलाडिय़ों के ट्रायल 22 नवंबर तथा महिला खिलाडिय़ों के ट्रायल 23 नवंबर को ताऊ देवी लाल स्टेडियम पंचकूला में होंगे।

