Tuesday, July 28, 2026
HomeपंजाबPunjab News: पंजाब में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म: हरपाल सिंह चीमा

Punjab News: पंजाब में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म: हरपाल सिंह चीमा

Punjab News: वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से पंजाब में PSPCL और PSEB के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर थे, जिससे कामकाज ठप रहा और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

इस मामले पर बिजली विभाग के मंत्री और MD ने 25 तारीख को बैठक की, जिसके बाद मैंने 26 तारीख को 5 घंटे की बैठक की जिसमें 16 यूनियन शामिल हुईं। वे हड़ताल खत्म करने पर सहमत हो गए हैं। वित्त विभाग से जुड़ी मांगों के लिए वित्त विभाग की एक समिति बनाई गई है और वह समिति 15 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके बाद कोई फैसला लिया जाएगा।

Punjab news: पंजाब में हाई अलर्ट, संगरूर में BJP ऑफिस पर पेट्रोल बम हमले की जांच जारी

चीमा ने कहा कि आम आदमी क्लीनिक के कर्मचारियों ने भी हड़ताल की बात कही थी, उनके साथ बैठक हुई और उन्होंने हड़ताल वापस ले ली है और वे हड़ताल पर नहीं जाएंगे।

कर्ज लेने के सवाल पर हरपाल चीमा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान 1 लाख 5 हजार करोड़ रुपये और अकाली दल-बीजेपी सरकार के दौरान 1 लाख 47 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया गया था; जब कर्ज का हिसाब लगाया जाता है, तो हमने कर्ज में 3% की कमी की है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular