Punjab Weather: पंजाब में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। आज मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के बीच कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। 29 और 30 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग ने ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। मौसम पर चक्रवाती तूफान ‘अरनाब’ का असर भी देखने को मिलेगा। इस बीच, दिन के तापमान में 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। सबसे अधिक तापमान 33.0 डिग्री फरीदकोट में दर्ज किया गया।
उत्तरी हरियाणा के ऊपर एक ‘वेस्टर्न डिस्टर्बेंस’ (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय है, जो फिलहाल चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) के रूप में बना हुआ है। यह समुद्र तल से 3.1 से 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसके अलावा, 27 अक्टूबर की रात से उत्तर-पश्चिम भारत में एक और ‘वेस्टर्न डिस्टर्बेंस’ के असर की संभावना है। इससे पंजाब और आसपास के क्षेत्रों के मौसम में बदलाव आ सकता है।
पंजाब और चंडीगढ़ में धूप के कारण दिन गर्म हैं, जबकि रातें ठंडी होने लगी हैं। फरीदकोट में सबसे अधिक तापमान 33.3°C दर्ज किया गया। रात का सबसे कम तापमान 11.7°C पठानकोट में दर्ज हुआ। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 31.4°C और न्यूनतम तापमान 15°C रहा।
Punjab News: 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने अकाली दल को दिया झटका
अमृतसर में दिन का तापमान 28.5°C और रात का तापमान 14.9°C रहा। लुधियाना में अधिकतम तापमान 30.4°C और न्यूनतम 15.6°C रहा, जबकि पटियाला में अधिकतम तापमान 31.4°C और न्यूनतम 14.7°C दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में अंतर के कारण, सुबह और शाम के समय ठंड महसूस होती है। पिछले 24 घंटों में प्रमुख मौसम केंद्रों पर बारिश दर्ज नहीं की गई और मौसम शुष्क बना रहा।

