Wednesday, October 28, 2026
Homeहरियाणारोहतकहरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग ने रोहतक और महम में सफाई कर्मचारियों...

हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग ने रोहतक और महम में सफाई कर्मचारियों की सुनीं समस्याएं

रोहतक : हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह पलाका, उपाध्यक्ष डाॅ भारत भूषण टाक, सदस्य मोहित वाल्मीकि, चंद्रप्रकाश बोस्ती, रेखा ने स्थानीय पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनी तथा उन्हें आश्वस्त किया कि आयोग द्वारा उनकी सभी समस्याओं का उचित समाधान करवाया जायेगा। आयोग की टीम ने विश्वविद्यालय के कुलगुरु डाॅ एसके अग्रवाल, कुलसचिव डॉ रूप सिंह से सफाई कर्मचारियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।
आयोग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह पलाका के नेतृत्व में आयोग की टीम का विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचने पर कुलपति डाॅ एचके अग्रवाल तथा कुलसचिव डॉ रूप सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। ईश्वर सिंह पलाका तथा अन्य सदस्यों ने कुलपति के साथ विश्वविद्यालय परिसर में कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों के कल्याण के लिए उठाये गये कदमों की जानकारी ली। विश्वविद्यालय परिसर में 670 सफाई कर्मचारी तथा 27 सुपरवाइजर कार्य कर रहे है।
विश्वविद्यालय परिसर में आयोग की टीम की कुलपति के साथ बैठक के उपरांत आयोग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह पलाका के नेतृत्व में टीम सदस्य स्थानीय डेंटल सभागार में सफाई कर्मचारियों से मिले तथा उनकी समस्याएं सुनी। आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा सफाई कर्मचारियों के कल्याण के उद्देश्य से प्रदेश में हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का गठन किया गया है। इस आयोग ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के अलावा 5 सदस्य शामिल किये गये है। आयोग का मुख्य कार्य सफाई कर्मचारियों के कल्याण के लिए कार्य करना है। उन्होंने कि वे सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाकर उनका समाधान करवायेंगे। उन्होंने कहा कि सभी सफाई कर्मचारी आयोग के समक्ष अपनी समस्याएं रखें।
आयोग के सदस्य चंद्र प्रकाश बोस्ती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सफाई कर्मचारियों को आगे की श्रेणी में लाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी भी पंक्ति में खडे अंतिम व्यक्ति के कल्याण की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि आयोग का उद्देश्य सभी सफाई कर्मचारियों के कल्याण के लिए कार्य करना है तथा आयोग गंभीरता के साथ सार्थक प्रयास कर रहा है।
सदस्य मोहित वाल्मीकि तथा रेखा ने सफाई कर्मचारियों ने संवाद करते हुए कहा कि वे निसंकोच अपनी समस्याएं आयोग के समक्ष रखें। आयोग की टीम द्वारा सभी समस्याओं का उचित समाधान करवाया जायेगा। बैठक में विश्वविद्यालय के डॉ सुधीर अत्री, डाॅ रोहित तथा डाॅ महेश मालहा, आयोग की कर्मचारी नीलम व अन्य कर्मचारी तथा सफाई कर्मचारी मौजूद रहें।
महम नगर पालिका कार्यालय में आयोग की टीम ने सफाई कर्मचारियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के दिये निर्देश:
इसके उपरांत हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह पलाका, उपाध्यक्ष डाॅ भारत भूषण टाक, सदस्य मोहित वाल्मीकि, चंद्रप्रकाश बोस्ती, रेखा ने नगर पालिका महम कार्यालय सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनी तथा अधिकारियों को सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान करवाने को कहा। बैठक में नगर पालिका चेयरपर्सन भारती पंवार, उपाध्यक्ष बसंत लाल गिरधर, पूर्व चेयरमैन फतेह सिंह पंवार, सचिव नवीन नांदल, एमई अशोक कुमार, महम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान संजय सहित अन्य अधिकारी एवं सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
RELATED NEWS

Most Popular