केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए दिवाली से पहले ताेहफे का एलान कर दिया है। महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत में (डीआर) 3 फीसदी बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है।
इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार के इस फैसले से करीब 48 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को फायदा मिलेगा। नई दर 1 जुलाई 2026 से प्रभावी मानी जाएगी।
बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बैठक में इस फैसले पर मुहर लगाई गई। इस बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता मूल वेतन का 60 फीसदी से बढ़कर 63 फीसदी हो गया है। DA और DR में बढ़ोतरी के लिए सरकार ने 10,016 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। यह बढ़ोतरी 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों पर स्वीकृत फॉर्मूले के अनुसार की गई है।

