Friday, May 17, 2024
HomeपंजाबPunjab आपराधिक मामलों में शामिल सदस्य गिरफ्तार, कारतूस पिस्तौल बरामद

Punjab आपराधिक मामलों में शामिल सदस्य गिरफ्तार, कारतूस पिस्तौल बरामद

- Advertisment -
- Advertisment -

Punjab, पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने कई आपराधिक मामलों में कथित रूप से शामिल गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल (एसएसओसी) मोहाली के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस अभियान के दौरान व्यक्ति का एक सहयोगी बच निकला और तब से फरार है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किया गया शख्स राहुल उर्फ आकाश फिरोजपुर के नौरंग के लेली गांव का रहने वाला है। उसके कब्जे से एक पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसके फरार सहयोगी सुख उर्फ ​​सुभाष के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। वह फिरोजपुर के बाबरा आजम शाह गांव का रहने वाला है।

Punjab वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मौसम मे भारी बदलाव, बारिश की संभावना

पंजाब पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि दोनों व्यक्ति हिस्ट्रीशीटर हैं और उनके खिलाफ दोहरे हत्याकांड, हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत मामलों सहित कई जघन्य आपराधिक मामलें दर्ज हैं।

बयान में कहा गया है कि एसएसओसी मोहाली के सहायक महानिरीक्षक (एआईजी) अश्विनी कपूर ने बताया कि उनके पास विश्वसनीय जानकारी है कि जमानत पर छूटे दोनों प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के सदस्यों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे और अपने सहयोगियों से अधिक से अधिक अवैध हथियार प्राप्त करने की कोशिश में लगे थे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular