Saturday, May 4, 2024
Homeहरियाणाझज्जरपति के साथ बाइक पर जा रही थी गर्भवती, निजी बस ने...

पति के साथ बाइक पर जा रही थी गर्भवती, निजी बस ने मारी टक्कर, पहिया उपर से निकला

- Advertisment -

हादसा उस समय हुआ जब मृतका प्रियंका अपने पति लोकेश के साथ बाइक पर सवार होकर अपने मायके से अपनी ससुराल गांव ढांसा लौट रही थी। बस का पिछला टायर महिला के उपर से निकल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया है। मामला झज्जर का है।

- Advertisment -

झज्जर। पति के साथ बाइक पर जा रही एक गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार से आ रही निजी बस ने बाइक को टक्कर मार दी। जैसे ही संतुलन बिगड़ा महिला गिर गई और बस के चालक लापरवाही से बस रोके बिना आगे चला दी और महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला कर दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब मृतका प्रियंका अपने पति लोकेश के साथ बाइक पर सवार होकर अपने मायके से अपनी ससुराल गांव ढांसा लौट रही थी। बस का पिछला टायर महिला के उपर से निकल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया है। मामला झज्जर का है।

बताया गया है कि ढ़ांसा गांव निवासी लोकेश दिल्ली में इन्कम टैक्स में इंसपेक्टर है। वह अपनी पत्नी प्रियंका को बाइक पर उसके मायके लाया था। इसके बाद वह ससुरालियों से मिल कर दोनों बाइक से ही अपने गांव ढांसा जा रहे थे। झज्जर में धौड़ चौक के पास एसबीआई बैंक के सामने तेज गति से आई एक निजी बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों बाइक समेत नीचे गिर गए तो बस का पिछला टॉयर प्रियंका के सिर के ऊपर से गुजर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मृतका के पति लोकेश को भी चोट आई हैं। उसे इलाज के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिटी थाना झज्जर के आईओ सुशील ने बताया कि गांव ढांसा के रहने वाले लोकेश की शादी 6 साल पहले बेरी के गांव बाघपुर निवासी प्रियंका के साथ हुई थी। लोकेश दिल्ली इन्कम टैक्स में अधिकारी है। वह प्रियंका को उसके मायके बाघपुर मिलवाने के लिए बाइक पर लेकर आया था। दोनों पति-पत्नी वापस लौट रहे तो एसबीआई बैंक के सामने एक प्राइवेट बस ने इन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। आरोपी बस ड्राइवर के खिलाफ केस दज्र किया गया है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराए जाने का निर्णय पुलिस द्वारा लिया गया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular