Saturday, May 18, 2024
Homeपंजाबपंजाब के कई इलाकों में आज बारिश का अलर्ट जारी

पंजाब के कई इलाकों में आज बारिश का अलर्ट जारी

- Advertisment -
- Advertisment -

आज पंजाब के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका प्रभाव पंजाब में भी दिखाई देगा। इसके कारण शनिवार को पंजाब के कुछ जिलों में दिन में बादल छाए रहेंगे और हिमाचल के साथ मिलकर बूंदाबांदी की संभावना है।

चडीगढ़ के मौसम केंद्र के अनुसार, शुक्रवार की शाम से हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण शनिवार को पंजाब के कुछ जिलों में दिन में बादल छाए रहेंगे, हिमाचल के साथ मिलकर बारिश की संभावना है। इस दौरान, तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

अक्षय तृतीया को भूलकर भी ना करें ये 3 काम वरना माता लक्ष्मी होंगी नाराज। और आपके घर के चौखट से सदा के लिए मां लक्ष्मी लौट जाएगी

फरीदकोट में अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री, पटियाला और लुधियाना में 38.3 डिग्री, बठिंडा में 38 डिग्री, चंडीगढ़, अमृतसर, और बरनाला में 36 डिग्री, पठानकोट में 33.5 डिग्री, और गुरदासपुर में 32 डिग्री सेल्सियस का तापमान रहने का अनुमान है।

पांच और छह अप्रैल को मौसम साफ रहेगा, लेकिन इसके बाद तापमान में वृद्धि हो सकती है। नौ मई के बाद, हीट वेव का संभावना है। वहीं, गुरदासपुर और पठानकोट को छोड़कर अन्य सभी जिलों में मौसम गर्म रहेगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular