Monday, May 6, 2024
Homeदेशमां बच्चों के ऊपर से धड़ाधड़ निकली ट्रेन, नहीं आयी एक खरोंच...

मां बच्चों के ऊपर से धड़ाधड़ निकली ट्रेन, नहीं आयी एक खरोंच भी

- Advertisment -
- Advertisment -

Patna : जाको राखे साईयां मार सके ना कोय ये कहावत बिल्कुल सही है जिसकी जान भगवान बचाये तो उस इंसान का कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता है। ये कहावत बिहार के दानापुर रेल मंडल के बाढ़ रेलवे स्टेशन पर घटी घटना के दौरान बिल्कुल सही साबित हुई। एक मां ट्रेन पर चढ़ते वक्त फिसल कर अपने दो बच्चों के साथ रेल की पटरियों के बीच जा गिरी। इन मां बच्चों के ऊपर से एक के बाद एक कर कई बोगियां महज 4-5 इंच की दूरी से गुजर गईं। इस दौरान मां बहुत हिम्मत के साथ अपने दोनों बच्चों को सीने से चिपका कर वहीं लेटी रही।

जब वहां मौजूद यात्रियों की नजर रेलवे ट्रैक पर पड़ी तो सबकी मानो जान निकल गई हो। बड़ी बात तो यह रही कि मां और दोनों बच्चे बिल्कुल सलामत रहे। धीरे-धीरे पूरी ट्रेन उनके ऊपर गुजर गई। इसके बाद महिला और उसके दोनों बच्चों को लोगों ने तुरंत वहां से उठाया। महिला अपने बच्चों को सीने से चिपकाए रही। उन्हें एक खरोंच तक नहीं आयी। बेगूसराय का रहने वाला परिवार परिवार दिल्ली जाने के लिए बाढ़ स्टेशन पहुंचा था। यहां भागलपुर से दिल्ली जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस शनिवार की शाम बाढ़ स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन में बहुत ज्यादा भीड़ थी। ये परिवार भी ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगा।

ये भी पढ़ें- मकर संक्रांति पर भगवान सूर्य की विशेष पूजा का महत्व

ट्रेन में चढ़ने के दौरान महिला अपने दो बच्चों के साथ फिसलकर प्लेटफॉर्म से ट्रेन और पटरी के बीच जाकर फंस गई। लोग जब तक महिला और उसके बच्चों को निकाल पाते तब तक ट्रेन चल  पड़ी। महिला सीने से चिपकाकर अपने दोनों बच्चों को पड़ी रही। जब पूरी ट्रेन गुजर गई तब लोगों ने मां और बच्चों को बाहर निकाला। इस दौरान वो बिल्कुल सलामत थे। लोगों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular