Friday, May 3, 2024
Homeहरियाणारोहतकआधी रात को फोन पर बजी दहशत की घंटी, महिला को परिवार...

आधी रात को फोन पर बजी दहशत की घंटी, महिला को परिवार सहित जान से मारने की मिली धमकी

- Advertisment -

रोहतक के शास्त्री नगर में आधी रात को किसी व्यक्ति ने महिला को मोबाईल पर कॉल कर धमकाया, पहचान पूछने पर गंदी गालियां दी, पति-देवर को जान से मारने की धमकी दी। फोन के बाद से डरी सहमी महिला ने सिटी थाने में मामला दर्ज करवाया है।

- Advertisment -

रोहतक। आधी रात को अचानक रोहतक के शास्त्री नगर स्थित एक घर में महिला के मोबाइल फोन की घंटी बजी, लेकिन महिला ने जैसे ही फोन को सुना वह दहशत में आ गई। दूसरी तरह कोई उसे और उसके परिवार को गंदी गन्दी गालियां दे रहा था और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा था। व्यक्ति कह रहा था कि उनके घर से बाहर जाने वालों के समय का भी उसे पता है और वह हमेशा उन पर नजर रख रहा है। मौका मिलते ही उन्हें खत्म कर देगा। व्यक्ति ने कॉल पर महिला के लिए भी आपत्तिनजक शब्दों का प्रयोग किया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है।

रोहतक की शास्त्री नगर निवासी पीड़ित महिला नंदीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 फरवरी की आधी रात करीब डेढ़-पौने 2 बजे एक नंबर से उसे 3 बार कॉल आई। जब उसने कॉल उठाई तो सामने वाले ने उसके गालियां देनी शुरू कर दी। उसके पति व देवर साहिल को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने जब उससे पूछा कि वह कौन बोल रहा है तो उसने अभद्र भाषा के साथ आपत्तिनजक शब्दों का प्रयोग किया। कहा कि तुम्हारे पर नजर रखता हूं, तुम कब कौन सा काम करते हो और कहां जाते हो यह सब जानकारी रहती है। इसके बाद महिला ने अपने पति राहुल को फोन दे दिया। राहुल को भी जान से मारने की धमकी दी। साथ ही कहा कि तुम कहीं भी चले जाना, कुछ नहीं बिगाड़ सकते। अपनी उल्टी गिनती शुरू कर दे।

उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 4 नवंबर 2021 को उनके सामने वाले घर का आपस में झगड़ा हो गया। शोर सुनकर गली वाले भी वहां पहुंच गए थे। इस दौरान देखा कि एक लड़का दीवार के नीचे दब गया। जिसे संभालते हुए उपचार के लिए मान अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे स्वस्थ बताकर छुट्‌टी दे दी। लेकिन घर आने के करीब 18 दिन बाद उस लड़के की मौत हो गई। इस पर उक्त युवक के परिवार ने उल्टा उनके परिवार को ही झूठे केस में फंसा दिया। जिसके कारण उसके देवर साहिल व नरेश को हाईकोर्ट से जमानत करवानी पड़ी। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस घटना का भी उससे संबंध हैं। सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जाँच कर रही है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular