Saturday, April 27, 2024
Homeदेशअरबाज खान ही नहीं ये स्टार्स भी 50 के बाद रचा चुके...

अरबाज खान ही नहीं ये स्टार्स भी 50 के बाद रचा चुके हैं शादी

बॉलीवुड के एक्टर और डॉयेक्टर अरबाज खान ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रैंड शौरा खान के साथ निकाह किया। 56 साल की उम्र में उन्होंने शौरा के साथ दूसरा निकाह रचाया है। इससे पहले मलाइका अरोड़ा के साथ उनकी पहली शादी हुई थी।

1

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अरबाज खान ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई ऐसे सेलेब्स हैं जिन्होंने 50 साल की उम्र के बाद शादी रचा कर अपनी नई जिदंगी की शुरुआत की है। इस लिस्ट में दूसरा नाम है आशीष विद्यार्थी का। इन्होंने 61 साल की उम्र में खुद से बहुत छोटी गर्लफ्रैंड रुपाली बरुआ के साथ दूसरी शादी रचाई थी।

इस सूची बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता का नाम भी शामिल है। नीना गुप्ता अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहीं। उन्होंने 60 साल की उम्र में विवेक मेहरा संग शादी की थी।  लेकिन नीना गुप्ता की ये पहली शादी है। शादी से पहले ही नीना मां बन चुकी थीं।

बॉलीवुड के संजू बाबा यानि की संजय दत्त भी अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में रहे। उन्होंने एक नहीं बल्कि तीन-तीन शादियां रचाई। उन्होंने 50 साल की उम्र में एक्ट्रेस मान्यता दत्त के साथ तीसरी शादी रचाई। अब दोनों अपने दो बच्चों के साथ हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं।

फिटनेस फ्रंक, मॉडल और बॉलीवुड एक्टर मिलिंद सोमन ने भी 50 साल की उम्र में खुद से 20 साल छोटी गर्लफ्रैंड अंकिता कवर के साथ शादी  रचाई।

टीवी एक्टर सचिन श्रॉफ ने साल 50 की उम्र में गर्लफ्रेंड चांदनी संग दूसरी शादी की है। इससे पहले उनकी शादी एक्ट्रेस जुही परमार से हुई थी।

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता कबीर बेदी ने 70 साल की उम्र में अपनी  गर्लफ्रेंड परवीन दोसांझ से तीसरी शादी रचाई थी। इससे पहले वो 2 शादी कर चुके हैं।

 

ये भी पढ़ें- जानें नए साल का पहला सूर्य ग्रहण कब लगेगा

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular