Tuesday, September 22, 2026
Homeहरियाणारोहतकनीलम प्रीतम धर्मार्थ ट्रस्ट ने पौधारोपण का लक्ष्य किया पूरा, जलेबी चौक...

नीलम प्रीतम धर्मार्थ ट्रस्ट ने पौधारोपण का लक्ष्य किया पूरा, जलेबी चौक पर संपन्न हुआ अभियान

रोहतक : नीलम प्रीतम धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा  जलेबी चौक पर शहर के भीतर तीसरी बार तथा ट्रस्ट का कुल सातवां वृक्षारोपण अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस अभियान के साथ ट्रस्ट ने अपने निर्धारित 1,000 पौधारोपण के लक्ष्य को पार करते हुए 1,100 से अधिक पौधे लगाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।

कार्यक्रम में भारतीय वन सेवा (IFS) की अधिकारी रंजिता मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने ट्रस्ट द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा अभियान का निरीक्षण करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनभागीदारी आधारित प्रयासों को प्रेरणादायक बताया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष बृजेश गोयल, हितेश गोयल, डॉ. हर्ष कुलश्रेष्ठ, समाजसेवी जसबीर कुमार, IFS सुंदरलाल, जिला वन अधिकारी राकेश गुलिया, सुभाष कालरा, धर्मसिंह प्रजापति, प्रवीण सहगल, विकास नागर, राजेश मलिक सहित ट्रस्ट की समस्त टीम ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

नीलम प्रीतम धर्मार्थ ट्रस्ट ने कहा कि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण एवं संवर्धन भी ट्रस्ट की प्राथमिक जिम्मेदारी है। ट्रस्ट भविष्य में भी समाज के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण, सेवा एवं जनकल्याण के ऐसे अभियान निरंतर चलाता रहेगा।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular