Punjab News: दिवाली के मौके पर पंजाब सरकार ने कंप्यूटर शिक्षकों को एक बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक ट्वीट में बताया कि उनकी सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों (PICTES) के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 40% की ऐतिहासिक बढ़ोतरी की है, जिससे यह 181% से बढ़कर 221% हो गया है।
इसके अलावा, ‘समग्र शिक्षा’ के तहत काम करने वाले 1,007 नॉन-टीचिंग स्टाफ सदस्यों—जिनकी सेवाएं कुछ समय पहले ही नियमित की गई थीं—उन्हें भी अब वेतन से जुड़े लाभ देने का फैसला लिया गया है।
मुख्यमंत्री मान ने जोर देकर कहा कि सरकार अपने कर्मचारियों के कल्याण और उनके सुरक्षित भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं भी दीं।

