Weather Update: हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर में मानसून की सक्रियता देखेने को मिल रही है। रोहतक समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग ने 7 से 12 अगस्त तक बारिश का अलर्ट जारी किया है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा फिरोजपुर, रोहतक, शाहजहांपुर, कानपुर, डेल्टागंज, डिगा से होती हुई उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है तथा राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है जिससे हरियाणा राज्य में मानसून की हवाओं की सक्रियता बढ़ने से 7 व 8 अगस्त के दौरान हवाओं व गरज चमक के साथ ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। परंतु 9 व 10 अगस्त को आंशिक बादल व कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इस के बाद 11 अगस्त से फिर से राज्य में बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान बीच बीच में बादलवाई रहने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट परंतु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।


