Rohtak News : रोहतक में पुलिस की CIA-1 टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 280 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है।
CIA-1 टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सांपला फ्लाईओवर के नीचे नशीले पदार्थ की खेप पहुंचने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रात करीब 11 बजे मौके पर निगरानी शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर लिया और उनके कब्जे से 280 किलो गांजा बरामद किया। आरोपियों की पहचान संदीप और रोहित के रूप में हुई है।
CIA-1 में तैनात ASI विनोद कुमार ने कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नशीले पदार्थ की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है।


