Tuesday, September 22, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में सफाई कर्मचारियों का अल्टीमेटम: ठेका कर्मियों को ज्वाइन नहीं कराया...

रोहतक में सफाई कर्मचारियों का अल्टीमेटम: ठेका कर्मियों को ज्वाइन नहीं कराया गया तो 26 सितंबर से हड़ताल पर

रोहतक में 42 ठेका कर्मचारियों की ज्वाइनिंग नहीं होने के विरोध में नगर पालिका कर्मचारी संघ ने शहर में प्रदर्शन किया।  इस दौरान कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द सभी 42 कर्मियों को ज्वाइन करवाने की मांग की। कर्मचारियों ने सरकार और प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि 25 सितंबर तक ज्वाइनिंग नहीं कराई गई तो 26 सितंबर से काम छोड़कर हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।

सफाई कर्मचारी नेता शंभू टांक ने कहा कि ज्वाइनिंग का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।  टांक ने कहा कि कर्मचारी किसी दबाव से डरने वाले नहीं हैं और अपने हक के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि हड़ताल की स्थिति बनी तो इसकी जिम्मेदारी सरकार और नगर निगम प्रशासन की होगी।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular