Saturday, April 27, 2024
Homeहरियाणापुलिस का नशीले पदार्थों पर शिकंजा, अफीम के पौधे उगाने का आरोपी...

पुलिस का नशीले पदार्थों पर शिकंजा, अफीम के पौधे उगाने का आरोपी गिरफ्तार 

Kurukshetra News : कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शीशा सिंह पुत्र प्रीतम सिंह वासी गुमथला गढू जिला कुरुक्षेत्र के रूप में हुई है। उसके कब्जे से करीब 1.5 लाख रुपए कीमत के 29.6 किलोग्राम वजनी 606 अफीम के पौधे बरामद करने में सफलता हासिल की है।

 जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 7 मार्च 2024 को सीआईए-2 प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल के मार्ग निर्देश में के सहायक उप निरीक्षक रणधीर सिंह, हवलदार लखन सिंह, ललित कुमार, महेश कुमार, विजय कुमार व गाड़ी चालक दिनेश कुमार की टीम पुलिस चौकी गुमथला गढू के सामने मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि शीशा सिंह वासी गुमथला गढू ने अपने बाड़ा के अंदर बिना लाइसेंस व परमिट के अफीम की फसल उगाई हुई है।

अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम की गिरफ्त में नशीला पदार्थ अफीम के पौधे उगाने का आरोपी।

सूचना पर पुलिस टीम गुमथला गढू में शीशा सिंह के  बाड़ा में पहुंची जहां पर काफी संख्या में अफीम के पौधे खड़े पाए गए। मौका पर राजपत्रित अधिकारी अनिल कुमार उप पुलिस अधीक्षक पेहवा को बुलाया गया। व्यक्ति से पूछताछ में अपना नाम शीशा सिंह पुत्र प्रीतम सिंह वासी गुमथला गढू जिला कुरुक्षेत्र बताया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा शीशा सिंह के बाड़े से 606 अफीम के पौधे जिनका वजन 29.6 किलोग्राम है बरामद हुए। बरामद पोधों की कीमत करीब करीब 1.5 लाख रुपये है । आरोपी के खिलाफ थाना सदर पेहवा में नशीला वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर उसको जेल भेज दिया गया।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular