Saturday, April 27, 2024
Homeधर्मसपने में अगर दिख जाए कुछ ऐसा, तो समझ लीजिए कुदरत ने...

सपने में अगर दिख जाए कुछ ऐसा, तो समझ लीजिए कुदरत ने आपको कामयाबी देने के लिए चुना है

सपने तो हम सभी को सोते समय आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इसके कुछ लाभ भी होता है। कुछ खास सपने यदि नींद में दिख जाएं। तो इसका मतलब है प्रकृति आपको कामयाब बनान चाह रही है और वह संकेत अपको सपने के माध्यम से मिल रहा है।

नई दिल्ली। सपने आमतौर पर हर इंसान देखना है। हिंदू धर्म में अनेक शास्त्र हैं। आज हम आपसे स्वप्न शास्त्र के विषय में चर्चा कर रहे हैं। आम बात है कि नींद में सोते समय हम सभी को सपने आते हैं जो कि एक स्वभाविक बात है। क्या आप जानते हैं। इन सपनों के दिखने के पीछे कुछ ऐसे संकेत होते हैं जिनका सीधा कनेक्शन हमारे जीवन से जुड़ा होता है। जी हां, नींद में सोते समय जो सपने हमे देखाई देते हैं। उससे हमे निकट भविष्य में लाभ और नुकसान होने का संकेत मिलता है। स्वप्न शास्त्र में अलग-अलग सपनों के बारे में बाताया गया है। आइए जानते हैं वौ कौन से सपने हैं जिसके दिखने से व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलती है।

सपनों का इस समय दिखना होता है शुभ

बात करें स्वप्न शास्त्र कि तो हर सपने का अपना एक मतलब होता है। जो हमारे जीवन के भविष्य से जुड़ा होता है। विशेष बात यह है कि सपने किस समय और कैसे दिखते हैं। माना जाता है जो सपने देर रात 12 से 3 बजे के बीच दिखते हैं। उनका फल स्वप्न शास्त्र के अनुसार 3 साल बाद मिलता है। लेकिन जो सपने सुबह 4 बजे से 6 बजे के बीच उठने से पहले दिखाई देते हैं। उसका फल महीने भर के अंदर मिल जाता है।

सपने में इन चीजों का दिखना बनाता है करोड़पति

बारिश, नदी, सरोबर- नींद में यदि तेज बारिस होते हुए दिखे या कोई साफ नदी और तालाब दिखे या पानी भी दिख जाए तो समझ लीजिए आपको जल्द ही मोटी रकम कहीं से मिलने वाली है। इन चीजों का दिखना निकट भविष्य में धन आगमन के बारे में संकेत देता है।

ऊंचे पर्वत- स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि नींद में आपको बड़े-बड़े पहाड़ या हिमालय दिखे। तो समझ लीजिए की आप जल्द ही सफलता की सीढ़ी अपने जीवन में चढ़ने वाले हैं। आप जिस कार्य में लगे हुए हैं वह जल्द ही आपको एक बड़ा मुकाम हासिल कराएगा।

बाग बगीचा और मैदान- यदि आपको सपने में हरियाली, सुंदर पेड़-पौधे और फूलों का गार्डन दिखे। तो समझ लीजिए की आप के पास कहीं से ढेर सारा धन आने वाला है। इन चीजों के दिखने से समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा और जीवन भर आपके पास पैसों की कमी नहीं रहेगी। इन चीजों के दिखने का संकेत स्वप्न शास्त्र के अनुसार यही माना गाया है।

उगते सूर्य को देखना- बात करें सूर्य कि तो यह ग्रहों में राजा, पंच देवताओं में साक्षात देव और आत्मविश्वास के सूचक हैं। यदि सपने में आपको उगता हुआ सूर्य दिख जाए। तो यह सबसे शुभ स्वप्न माना जाता है। जिन लोगों को सुबह के समय उगता सूर्य दिखाई दे जाए। तो समझ लें की आपका समाज में बड़ा दबदबा होगा। जीवन के सारे सुख-वैभव आपको मिलेंगे। सरकार पक्ष से आपको सहयोग मिलेगा क्योंकि ज्योतिष में सूर्य को सरकार और राज सत्ता का कारक भी माना जाता है। यह सच में बहुत शुभ संकेत देने वाला सपना होता है। यदि यह सपना सुबह दिखता है तो समज लीजिए आप जीवन में बहुत बड़ी कामयाबी हासिल करने वाले हैं और भूमि, भवन और वाहन का सुख मिल सकता है।

इन सपनों का दिखना होता है अशुभ

यहां हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे सपनों के बारे में जिनको देखना अशुभ माना जाता है। साथ ही इन सपनों को देखने से आने वाले दिनों में अशुभ सूचना मिल सकती है। आइए जानते हैं ये सपने कौन से हैं…

बालों का टूटना देखना – स्वप्न शास्त्र अनुसार अगर सपने में आप अपने बाल टूटते हुए देखते हैं तो यह एक अशुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपको धनहानि हो सकती है। साथ ही आने वाले दिनों में आपको कोई अशुभ सूचना मिल सकती है। साथ ही आपको करियर या कारोबार में कोई सफलता हाथ लग सकती है।

सपने में सांप काटना- सपने में अगर आपको काला सांप काट लेता है तो यह एक बेहद अशुभ सपना है। इसका मतलब है कि यह कोई बीमारी होने का अंदेशा जताता है। साथ ही आने वाले दिनों में कोई दुर्घटना हो सकती है। वहीं आपको आपकी योजनाएं रुक सकती है। वहीं ऐसा सपना यदि बार-बार आए तो यह काल सर्प दोष होने का इशारा भी हो सकता है।

ऊंचाई से गिरते हुए देखना- स्वप्न शास्त्र अनुसार यदि आप खुद को सपने में ऊंचाई से गिरते हुए देखने हैं तो यह एक अशुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपका कोई जरूरी काम रुक सकता है। वहीं आपको धनहानि हो सकती है। साथ ही यह सपना परेशानियों के साथ ही आर्थिक तंगी के हालात भी ला सकता है। वहीं आपका धन कहीं डूब सकता है। साथ ही आपको किसी अपने से धोखा मिल सकता है। यह सपना दुर्घटना होने का भी संकेत देता है।

सिर पर झाड़ू रखना – सपने में अगर आप सिर पर झाड़ू रखते हुए देखते हैं तो यह बेहद अशुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में आपको कोई बुऱी खरब सुनने को मिल सकती है या आपको धनहानि भी हो सकती है। वहीं यह सपना परेशानियों के साथ ही आर्थिक तंगी के हालात भी ला सकता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। गरिमा टाइम्स एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular