Friday, May 3, 2024
Homeटेक्नोलॉजीजानिए क्यों Instagram डिलीट कर रहे हैं लोग

जानिए क्यों Instagram डिलीट कर रहे हैं लोग

- Advertisment -
- Advertisment -

सोशल मीडिया का पॉपुलर प्लेटफॉर्म रह चुका Instagram साल 2023 का सबसे ज्यादा डिलीट करने वाला ऐप बन गया है। डिलीट किए जाने वाले ऐप की लिस्ट में इंस्टाग्राम टॉप पर पहुंच गया है। इंस्टाग्राम के बाद स्नैपचैट और टेलीग्राम का नंबर आता है। ये प्लेटफॉर्म जितने ज्यादा पॉपुलर हैं उतने ही ज्यादा इनके डिलीट करने की संख्या में इजाफा हुआ है।

एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2023 में लोग रिकॉर्ड तोड़ सोशल मीडिया यूज कर रहे हैं। तकरीबन 4.8 अरब लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं। हर दिन 2 घंटे 24 मिनट लोग सोशल मीडिया पर व्यतीत कर रहे हैं। अमेरिकी टेक फर्म TRG डाटासेंटर की रिपोर्ट से खुलासा किया है कि सोशल मीडिया फर्म थ्रेड एक हफ्ते में सबसे ज्यादा यूजर्स खोने वाला ऐप बन गया है। थ्रेड ऐप को लॉन्च के 24 घंटे के अंदर 100 मिलियन यूजर्स ने ज्वाइन किया, लेकिन इसके अगले 5 दिनों में 80 प्रतिशत यूजर्स ने थ्रेड का साथ छोड़ दिया। इससे थ्रेड ऐप यानी मेटा कंपनी को काफी नुकसान हुआ था।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में घने कोहरे के कारण 50 से अधिक फ्लाइट्स लेट, बस, ट्रेन और कोहरे का सब पर असर

इस पूरे साल में थ्रेड ऐप को सबसे अधिक डिलीट किया गया है। 2023 में 10 लाख लोगों ने इंटरनेट पर इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करने की ट्रिक्स सर्च की हैं। साथ ही 10,20,000 से ज्यादा यूजर्स ने इंस्टाग्राम ऐप डिलीट कर दिया है। वहीं स्नैपचैट को 1,28,500 लोगों ने डिलीट किया है। इसके बाद एक्स यानी ट्वीटर और टेलिग्राम का नंबर आता है। साथ ही फेसबुक, टिकटॉक, यूट्यूब, वॉट्सऐप और वीचैट का नाम सामने आ रहा है। इसके साथ ही 49,000 लोगों ने फेसबुक एप को डिलीट किया है, जबकि 4,950 यूजर्स ने वॉट्सऐप डिलीट कर दिया है।

 

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular