Thursday, May 2, 2024
Homeदिल्लीदिल्ली में घने कोहरे के कारण 50 से अधिक फ्लाइट्स लेट, बस,...

दिल्ली में घने कोहरे के कारण 50 से अधिक फ्लाइट्स लेट, बस, ट्रेन और कोहरे का सब पर असर

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली में कोहरे और प्रदूषण के कारण विजिबिलिटी शून्य हो गई है। सड़कों पर गाड़ियों की और पटरियों पर ट्रेनों की रफ्तार थम गई। कई फ्लाइटों को भी डायवर्ट करना पड़ा। आज तकरीबन 50 फ्लाइट्स घने कोहरे के कारण प्रभावित रही।

मौसम विभाग ने दिल्ली में घने कोहरे के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने दो दिनों तक घर से निकलते वक्त लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। कोहरे की धुंध की वजह से सामने कुछ नहीं दिखने के कारण दुर्घटना की संभावना भी बढ़ गई है। वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें- मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर बना रहा है ब्रह्म योग, इन राशियों को होगा फायदा

मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली समेत नॉर्थ-वेस्ट इंडिया में घने कोहरे की स्थिति रही। करीब दो घंटे तक पालम एयरपोर्ट के आसपास जीरो विजिबिलिटी दर्ज हुई। दिल्ली के कई हिस्सों में विजिबिलिटी 200 मीटर से भी कम रही। अब सुबह के समय 26 से 28 दिसंबर तक दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में घने कोहरे से अति घने कोहरे की स्थिति रह सकती है।

घने कोहरे को देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट यानी इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट की ओर से ट्रैवल एडवाइजरी जारी की गई है। एडवाइजरी में कहा गया है कि दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंडिंग और टेकऑफ जारी है, लेकिन जो उड़ानें CAT III के अनुरूप नहीं हैं, वे प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अद्यतन उड़ान जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें। दिल्ली (डीईएल) में खराब मौसम के कारण सभी प्रस्थान/आगमन और उनकी परिणामी उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करते रहें।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular