Friday, May 17, 2024
Homeदेशमार्गशीर्ष पूर्णिमा पर बन रहा है ब्रह्म योग, इन राशियों को होगा...

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर बन रहा है ब्रह्म योग, इन राशियों को होगा फायदा

- Advertisment -
- Advertisment -

26 दिसंबर यानि की आज मार्गशीर्ष पूर्णिमा है। यह साल की अंतिम पूर्णिमा है। आज चंद्रमा वृषभ उपरांत मिथुन राशि पर संचार करने वाले हैं। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन आज ब्रह्म योग, शुक्ल योग, रूचक योग और मृगशिरा नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है जिसके कारण इस पूर्णिमा का महत्व और अधिक बढ़ गया है।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर बन रहे है शुभ संयोग का प्रभाव पांच राशियों पर विशेष तौर से पड़ेगा। आइए जानते हैं आज का दिन किस-किस राशि के भाग्यशाली साबित होने वाला है।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर इन राशियों को होगा लाभ

वृषभ राशि- शुक्ल योग होने के कारण आज का दिन वृषभ राशि के लोगों के बेहतरीन साबित होगा। आनंदमय पलों का लुत्फ उठाएंगे और साहस में वद्धि होने से बहुत दिनों से रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और जरूरत के समय उनका सहयोग भी मिलेगा। आज का दिन अच्छा रहने वाला है, कार्यक्षेत्र में प्रशंसा के पात्र बनेंगे और कई अवसर भी मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और मार्गशीर्ष पूर्णिमा की वजह से किसी धार्मिक स्थान पर दान पुण्य का कार्य भी करेंगे।

सिंह राशि- रुचक योग होने के कारण सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। हनुमानजी के आशीर्वाद से धन संबंधित इच्छाएं पूरी होंगी और रचनात्मक कार्यों को करने में मन लगेगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और घर में नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी भी मिल सकती है, जिससे परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा।

धनु राशि- धनु राशि वालों को जीवनसाथी से अच्छी खबर सुनने को मिलेगी और परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। अगर आप जमीन खरीदने या बेचने का विचार बना रहे हैं तो आज आप जमीन खरीद या बेच सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को किसी दूसरी कंपनी इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। विदेश से कारोबार करने वालों को कल आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी और कारोबार में वृद्धि के योग भी बनेंगे।

ये भी पढ़ें- पहाड़ों पर बेकाबू भीड़ से फूट सकता है कोरोना बम

मकर राशि- ब्रह्म योग के कारण मकर राशि के लोगों को लाभ होगा। आपकी वाणी की मधुरता कल कार्यक्षेत्र में नए मित्र बना सकती है, जिससे आपके मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए कल विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं।

मीन राशि-  मृगशिरा नक्षत्र की वजह से आज का दिन मीन राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा। मीन राशि वाले अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं और हनुमानजी का उपवास भी रख सकते हैं। जिन कार्यों को पूरा करने के लिए आप काफी लंबे समय से मेहनत कर रहे थे, वे पूरे हो जायेंगे।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular