Wednesday, May 8, 2024
Homeदेश14 जनवरी या 15 जनवरी जानिए किस दिन मनायी जायेगी मकर संक्रांति

14 जनवरी या 15 जनवरी जानिए किस दिन मनायी जायेगी मकर संक्रांति

- Advertisment -
- Advertisment -

गंगा स्नान और दान के नजरिए से हिन्दू धर्म में मकर संक्रांति का बहुत अधिक महत्व होता है। यह त्योहार हर साल जनवरी महीने में 14 या फिर 15 तारीख को पड़ता है। मकर संक्रांति का त्यौहार चंद्रमा की विभिन्न स्थितियों के आधार पर मनाए जाने वाले अन्य हिंदू त्योहारों में से एक है। चंद्र कैलेंडर के बजाय सौर कैलेंडर के अनुसार गणना की जाती है। इस दिन से दिन बड़े और राते छोटी होनी लग जाती हैं।

इस बार लोगों के मन में मकर संक्रांति को असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि इस साल 14 जनवरी या फिर 15 जनवरी को यह त्योहार मनाया जायेगा।

15 जनवरी को मनाई जायेगी मकर संक्रांति 

साल 2024 में 14 जनवरी के बजाय 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जायेगा। इस दिन सूर्य देव प्रातः 02 बजकर 54 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस अवसर पर शुभ मुहूर्त की बात की जायें तो-

मकर संक्रांति पुण्यकाल – प्रातः 07:15 मिनट से सायं 06: 21 मिनट तक
मकर संक्रांति महा पुण्यकाल –प्रातः  07:15 मिनट से प्रातः 09: 06 मिनट तक

जानें पूजा विधि 

मकर संक्रांति के मौके पर पूरे विधि विधान के साथ पूजा करनी चाहिए। आइए जानते हैं इस दिन कैसे पूजा करें-

  • पूजा करने के लिए सबसे पहले उठकर साफ सफाई कर लें।
  • इसके बाद अगर संभव हो तो आसपास किसी पवित्र नदी में स्नान करें यदि ऐसा न कर पायें तो घर में ही गंगाजल मिलकर स्नान कर लें।
  • आचमन करके खुद को शुद्ध कर लें।
  • इस दिन पीले वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है, तो पीले वस्त्र धारण कर सूर्य देव को अर्घ्य दें।
  • इसके बाद सूर्य चालीसा पढ़े और आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।
  • अंत में आरती करें और दान करें।
  • इस दिन दान करने का खास महत्व माना गया है।

ये भी पढ़ें- क्या अपना पद्मश्री पुरस्कार नहीं लौटा पायेंगे बजरंग पुनिया ? जानिए क्या कहता है नियम

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular