Monday, May 6, 2024
Homeदेशजानिए बिहार के शिमला जैसे स्टेशन के बारें में, पिकनिक मनाने के...

जानिए बिहार के शिमला जैसे स्टेशन के बारें में, पिकनिक मनाने के लिए लोग आते हैं यहां

- Advertisment -
- Advertisment -

हसीन वादियों में घूमने के लिए लोग अक्सर शिमला, उत्तराखंड या हिमाचल की जगहों पर निकल जाते हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसी जगह के बारें में बताने जा रहे हैं जहां पर आप मनाली जैसा फील कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं  बिहार में स्थित जमुई जिले की जो वन्य क्षेत्रों से घिरी हुई है।

अगर आपको एडवेंचर का शौक है तो आप जमुई में घूम सकते हैं। जमुई जिला मुख्यालय से मात्र 12 किमी दूर गिद्धेश्वर वन्य क्षेत्र स्थित है, जो हजारों एकड़ में फैला हुआ है। यहां की हसीन वादियां और जंगल की सुंदरता किसी भी हिल स्टेशन को मात दे सकती है।

जानिए इस जगह की खूबसूरत जगहों के बारें में 

पंचभूरा झरना- जमुई जिले में  गिधेश्वर वन क्षेत्र बिहार के जमुई और नवादा जिले की सीमा के अतिरिक्त झारखंड के गिरिडीह जिले की सीमा से भी जुड़ा हुआ है। यहां पर सात पर्वतों की पूरी श्रृंखला यहां देखी जा सकती है, जिसके बीच कई ऐसी जगह हैं जो भौगोलिक और प्राकृतिक नजारों से भरी हुई हैं, साथ ही ये लोगों के बीच भी काफी लोकप्रिय है। उनमें से एक है पंचभूर झरना, जहां एक साथ गर्म और ठंडे पानी झरना देख सकते हैं। यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचकर गर्म और ठंडे पानी में नहाने का लुत्फ उठा सकते हैं।

गिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर- गिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर काफी मशहूर है। यहां सावन के महीने में हर साल लोग बिहार और झारखंड से आते हैं। हर साल लाखों लोग भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म भी इसी वन्य क्षेत्र में कहा जाता है। यहां देश-विदेश से जैन धर्म को मनाने वाले अनुयायी आते हैं।

गरही डैम- गरही डैम की खूबसूरती लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां बोटिंग के अतिरिक्त और भी कई बढ़िया सुविधाएं शुरू की गई हैं। यहां बड़ी संख्या में पर्यटकों के घूमने के लिए काफी कुछ है। बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव ने इसका उद्घाटन किया था और तब से करीबन ढाई दशक से इसकी खूबसूरती वैसी की वैसी बनी हुई है। इसकी दूरी जमुई जिला मुख्यालय से करीबन 24 किमी है।

सिमुलतला हिल स्टेशन- सिमुलतला हिल स्टेशन जमुई जिले में स्थित है। यहां आसपास की पहाड़ियों, हरी-भरी हरियाली और सुहावने मौसम का मनमोहक नजारा पेश करता है। यह हिल स्टेशन अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी फेमस है और आराम करने और प्रकृति का मजा लेने के लिए बहुत ही शानदार जगह है।

ये भी पढ़ें- इस दिन राधा कुंड में नहाने से होती है संतान की प्राप्ति

गिद्धेश्वर पहाड़- गिद्धेश्वर पहाड़ के बारें में कहा जाता है कि जब रावण मां सीता का हरण कर पुष्पक विमान के मार्ग से ले जा रहे थे, तब जटायु से उसकी मुठभेड़ हो गई थी और उनका एक पंख कटकर इसी पर पर्वत पर जा गिरा था। पहाड़ की चोटी पर लोगों द्वारा जटायु मंदिर भी बनवाया गया था। गिद्ध और ईश्वर को मिलाकर इस पर्वत का नाम गिद्धेश्वर रखा गया है।

 

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular