Friday, May 17, 2024
Homeहरियाणारोहतकअयोध्या में राम लला की 'प्राण प्रतिष्ठा' के लिए आया राजा जनक...

अयोध्या में राम लला की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के लिए आया राजा जनक को बुलावा, गजेंद्र चौहान ने आभार प्रकट किया

- Advertisment -

अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में जाएंगे जनक, रामलला का आया बुलावा, अयोध्या की रामलीला में गजेंद्र चौहान निभाते हैं राजा जनक का किरदार

- Advertisment -

रोहतक। अयोध्या नगरी में भगवान श्रीराम के मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में राजा जनक यानि रामलीला में राजा जनक का किरदार निभाने वाले अभिनेता एवं सुपवा के कुलपति गजेंद्र चौहान भी जाएंगे। उन्हें श्रीराम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से 22 जनवरी को अयोध्या में इस महोत्सव में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा है। हालांकि हरियाणा से इस महोत्सव में 96 साधु-संतों को भी आमंत्रित किया गया है। देश में करीब छह हजार प्रमुख हस्तियों को ये पत्र भेजे गए हैं।

अयोध्या में होने वाली रामलीला में निभाते हैं राजा जनक का किरदार

डीएलसी सुपवा रोहतक के कुलपति गजेंद्र चौहान टीवी धारावाहिक महाभारत में युधिष्ठिर का किरदार निभा चुके हैं। पिछले तीन वर्षों से अयोध्या में होने वाली रामलीला में राजा जनक का पात्र निभा रहे हैं। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में निमंत्रण मिला तो लगा रामलला ने ही उनको अयोध्या बुलाया है। ऐसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण आयोजन के लिए निमंत्रण मिला, मेरे के लिए गौरव की बात है। “राम मंदिर का निर्माण और उद्घाटन गहरा महत्व रखता है, जो न केवल धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों का प्रतीक है बल्कि हमारे देश की समृद्ध विरासत को भी दर्शाता है।

डीएलडी सुपवा कुलपति गजेंद्र चौहान

यह हमारे सांस्कृतिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण है। मैं प्रधानमंत्री को उनकी अदम्य भावना और अयोध्या में राम मंदिर देखने के लिए भारतीयों के 500 वर्षों के इंतजार को समाप्त करने के प्रयासों के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे ऐसे भव्य और महत्वपूर्ण कार्यक्रम में आमंत्रित किया, जिसने भारतीयों की पीढ़ियों को प्रेरित किया है।

अयोध्या की रामलीला में बालीवुड के बड़े कलाकार अलग-अलग किरदार निभाते हैं। देशभर के लोग इस रामलीला को अलग-अलग प्लेटफार्म से लाइव भी देखते हैं। विगम वर्ष अयोध्या की रामलीला में टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों ने काम किया। इसमें पूनम ढिल्लो, भाग्यश्री, रितु शिवपुरी, अमिता नागिरया, शीबा, पायल, गोगा कपूर एक्टिंग की। वहीं गजेंद्र चौहान ने राजा जनक का रोल निभाया।

राजा जनक का संबंध नेपाल से बताया जाता है। इसलिए अयोध्या में मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर नेपाल में भी काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। वहां के लोगों का कहना है कि माता सीता नेपाल के जनकपुर से थीं। इसलिए नेपाल भगवान राम की ससुराल है। उन्होंने बताया कि इस तरह के अवसर से अनूठा अनुभव मिलेगा।

राम लला

हरियाणा से 96 संतों को मिला निमंत्रण

22 जनवरी को अयोध्या में मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में हरियाणा के 96 संतों को श्रीराम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से निमंत्रण भेजा गया है। केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल हरियाणा के अलग- अलग जिलों से 96 संत शामिल हैं। इनमे से सर्वाधिक संत रोहतक से हैं। ये सभी संत इस ऐतिहासिक महोत्सव में प्राण प्रतिष्ठा के गवाह बनेंगे। जिनमें राजस्थान के तिजारा से विधायक एवं बाबा मस्तनाथ मठ रोहतक के महंत योगी बालकनाथ, महामंडलेश्वर बाबा कपिल पुरी, महामंडलेश्वर विश्वेश्रानंद गिरी और स्वामी परमानंद महाराज शामिल हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular