Saturday, May 4, 2024
HomeदेशJio का धमाका : सबसे सस्ता OTT प्लान लॉन्च, शुरुआत मात्र 29...

Jio का धमाका : सबसे सस्ता OTT प्लान लॉन्च, शुरुआत मात्र 29 रुपये से…

- Advertisment -
- Advertisment -

Jio Plan : रिलायंस जियो कंपनी ने दो सस्ते OTT प्लान्स लॉन्च कर दिए हैं। दोनों ही प्लान एक महीने की वैलिडिटी के साथ उतारे गए हैं। ये प्लान्स लोगों को 51 फीसदी की भारी छूट के साथ मिलेंगे। नए प्लान की शुरुआत 25 अप्रैल हो चुकी है।

कंपनी ने नए प्लान को लेकर अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी है। Jio Cinema पर हॉलीवुड या भारतीय एंटरटेनमेंट कंटेंट का आनंद उठाने के लिए आपको महज 29 रुपए महीने का भुगतान करना होगा। लेकिन आप 4 डिवाइस के लिए Jio Cinema Premium सब्सक्रिप्शन के लिए आपको 89 रुपए महीने देने होंगे।  जियो सिनेमा के इस नए प्लान के साथ यूजर्स ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन कंंटेंट का फायदा ले सकेंगे। यूजर्स प्लेटफॉर्म से कंटेंट को डाउनलोड कर सकते हैं।

वहीं  कंपनी ने ये भी जानकारी दी है कि मौजूदा JioCinema Premium मेंबर्स बिना किसी एडिशनल कॉस्ट के फैमिली प्लान में ऑटोमैटिकली अपग्रेड हो जाएंगे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular