Friday, May 3, 2024
Homeपंजाबपंजाब, जगराओं में शख्स ने घर में घुसकर मां-बेटी पर हमला किया

पंजाब, जगराओं में शख्स ने घर में घुसकर मां-बेटी पर हमला किया

- Advertisment -
- Advertisment -

पंजाब, जगराओं में घरेलू विवाद के चलते घर में घुसे रिश्तेदार ने मां-बेटी पर हमला कर दिया और महिला के कपड़े फाड़ दिए। हालांकि, इसी बीच महिला ने शोर मचा दिया, जिससे आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। यह देख आरोपी वहां से भाग निकला। पीड़ित महिला ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

मामले की जांच के बाद दाखा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान रछपाल सिंह उर्फ ​​बिल्लू निवासी गांव मंडियानी के रूप में हुई है। फिलहाल आरोपी फरार है, पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

इस मामले की जानकारी देते हुए दाखा थाने के एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि गांव मंडियानी की रहने वाली पीड़ित महिला प्रभदीप कौर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उसका अपने ही रिश्तेदार से मकान को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। जिसके चलते उसका रिश्तेदार जबरन घर में घुस आया और गाली-गलौज करने लगा।

जब उसने रिश्तेदार की गाली-गलौज का वीडियो बनाया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। इसी दौरान उसका मोबाइल फोन हाथ से छूटकर जमीन पर गिर गया। आरोपी ने मोबाइल फोन उठाकर तोड़ दिया, ताकि वीडियो न बन सके। इसी दौरान आरोपी ने उसकी पीठ पर वार कर दिया।

रोहतक : संदिग्ध परिस्थिति में पार्क में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

वह जमीन पर गिर गयी। इसी बीच आरोपियों ने उस पर दोबारा हमला कर दिया और उसके कपड़े फाड़ दिए। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी के खिलाफ थाना दाखा में मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेगी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular