Monday, May 6, 2024
Homeदेश5 बजे तक पढ़ेगा तो हमरा बच्चा बकरी कब चरायेगा, आंय शाम...

5 बजे तक पढ़ेगा तो हमरा बच्चा बकरी कब चरायेगा, आंय शाम तक पढ़ाते रहिइयेगा

- Advertisment -
- Advertisment -

बिहार में बिगड़ी शिक्षा व्यवस्था को बहाल करने के लिए विभाग के अपर मुख्य सचिव IAS केके पाठक लगातार सख्त नियम लागू करते जा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने मिशन दक्ष योजना को लागू किया है। इस योजना के तहत शिक्षकों से अपनी क्लास के उन पांच बच्चों को चुनने के लिए कहा गया, जो पढ़ने में कमजोर थे। इसके बाद इन बच्चों की स्पेशल क्लास के लिए साढ़े 3 बजे से सवा 4 बजे तक समय तय किया गया। अब इसी योजना के तहत किशनगंज से हाल ही में एक मामला सामने आया है। मिशन दक्ष पर एक अभिभावक का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में एक अभिभावक की आवाज आ रही है। अभिभावक महिला शिक्षक को गुस्से में कह रहा है कि

  • बकरी हमरा 8-10 गो कांय-कांय कर रहा है और दोनों तीनों बच्चा यहां है।
  • टीचर: का करें, सरकार कह दिया है कि…
  • अभिभावक: सरकार को हम गोली मार देंगे अगर हमरा सामने आया तो। हमर बकरी चराने के लिए भेज देंगे सरकार को।
  • टीचर: तो हमलोग क्या करें आखिर, हमलोग मजबूर हैं। 5 बजे तक रुकना है बच्चा सबको।
  • अभिभावक: आपलोग के भाषण पर चलके हमलोग को भीख मांग कर खाना पड़ेगा। आपको भी दिए न बच्चा, अब दे दीजिए। बकरी हमारा चार ठो बंधा हुआ है। सरकार के भरोसा पर कौन जीता है। आपलोग तनख्वाह लेते हैं, आप लोग जीते हैं। हमलोग नहीं जीते हैं। हमरे घर का भी पालन होना चाहिए। बच्चा का भविष्य दिन भर बनाइए, ई टाइम मत बनाइए। बोलिए, दिन भर आपलोग पालन किए न, ई टाइम में एक घंटा हम अपना बच्चा को मानेंगे। बकरी हमारा चार ठो है, पें-पें कर रहा है

यहां देखिए वीडियो- 

ये भी पढ़ें- देश में एक बार फिर मंडराया कोरोना का खतरा, एक दिन में इतने लोगों की हुई मौत, क्या आ गया बूस्टर डोज लेने का वक्त

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular