Saturday, May 18, 2024
HomeहरियाणारोहतकMDU पहुंचा उज्बेकिस्तान का एक शैक्षणिक प्रतिनिधिमंडल, शिक्षा के आदान प्रदान पर...

MDU पहुंचा उज्बेकिस्तान का एक शैक्षणिक प्रतिनिधिमंडल, शिक्षा के आदान प्रदान पर हुई चर्चा

- Advertisment -
- Advertisment -

रोहतक। MDU रोहतक के दौरे पर गुरुवार को उज्बेकिस्तान का एक शैक्षणिक प्रतिनिधिमंडल पहुंचा है। इस शैक्षणिक दल ने विश्वविद्यालय परिसर की विजिट की तथा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह से औपचारिक भेंट की। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी हरियाणा का ही नहीं, पूरे भारत का अग्रणी विश्वविद्यालय है। उज्बेकिस्तान के इस शैक्षणिक संस्थान के साथ भविष्य में शैक्षणिक आदान-प्रदान तथा अन्य संयुक्त कार्यक्रम आयोजित करने बारे विस्तृत चर्चा कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने की।

वहीं, वीरवार को महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के डीन, एकैडमिक एफेवरस प्रो. सुरेन्द्र कुमार ने इस प्रतिनिधिमंडल की अगुवानी MDU फैकल्टी हाऊस में की। निदेशक IHTM तथा MDU के मुख्य प्रोटोकॉल अधिकारी प्रो. आशीष दहिया साथ रहे। इस दल में प्रमुख रूप से उज्बेकिस्तान के नामांगन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टैक्नोलोजी की विभागाध्यक्षा डा. खोसी मोवा दिलदौरा तथा खुशया की नोवा मुनीशा, इब्रागी मोवा रायहोना तथा तुराक्षा नोवा खोशियात शामिल रहे।

कुलपति से चर्चा करता उज्बेकिस्तान से आया उज्बेकिस्तान के इस शैक्षणिक दल ने विश्वविद्यालय के विवेकानंद पुस्तकालय का दौरा किया, जहां लाइब्रेरियन डा. सतीश मलिक ने पुस्तकालय कार्य प्रणाली एवं उपलब्ध सुविधाओं बारे जानकारी दी। इसके अलावा इस टीम ने आर्यभट्ट सैंट्रल इंस्ट्रूमेंटेशन शैक्षणिक प्रतिनिधि मंडल। लैबारेट्री की विजिट की। डीन, रिसर्च एंड डिवेलपमेंट प्रो. अरूण नंदा ने इस प्रयोगशाला सहित विश्वविद्यालय की शोध उपलब्धियों की जानकारी साझा की। डीन, एकैडमिक एफेयरस प्रो. सुरेन्द्र कुमार ने MDU की शैक्षणिक उपलब्धियों बारे बताया।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular