Sunday, April 28, 2024
Homeखेल जगतWC 2023 के खत्म होते ही ICC ने इस खिलाड़ी पर लगाया...

WC 2023 के खत्म होते ही ICC ने इस खिलाड़ी पर लगाया 6 साल का बैन

विश्व कप 2023 (WC 2023) की समाप्ति हो चुकी है। इसके समाप्त होते ही ICC ने बड़ा एक्शन लेते हुए एक खिलाड़ी पर 6 सालों का बैन लगा दिया है। ये बैन वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी मार्लन सैमुअल्स पर लगाया गया है। सैमुअल्स पर अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद यह कार्रवाही हुई है।

बीते साल 2021 के सितंबर महीने में सैमुअल्स पर आईसीसी की ओर से आरोप लगाया गया था। सैमुअल्स चार मामलों में दोषी पाए गए हैं। आईसीसी की ओर से यह जानकारी दी गई है। आईसीसी की ओर से जारी किए गए पोस्ट में बताया गया है कि सैमुअल्स, जिन पर सितंबर 2021 में आईसीसी (ईसीबी कोड के तहत नामित भ्रष्टाचार रोधी अधिकारी के रूप में) द्वारा आरोप लगाया गया था, उन्हें इस साल अगस्त में ट्रिब्यूनल द्वारा चार अपराधों के लिए दोषी पाया गया।

ICC ने वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी मार्लोन सैमुअल्स को अंतरराष्ट्रीय  क्रिकेट में गेंदबाजी फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी है

 

आईसीसी एचआर और इंटीग्रिटी यूनिट के प्रमुख एलेक्स मार्शल ने कहा है कि सैमुअल्स ने करीब दो दशकों तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला, इस दौरान उन्होंने कई भ्रष्टाचार रोधी सत्रों में भाग लिया और जानते थे कि भ्रष्टाचार रोधी संहिता के तहत उनके दायित्व क्या हैं। हालांकि वह अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं, लेकिन जब अपराध किए गए थे तब सैमुअल्स एक भागीदार थे। छह साल का प्रतिबंध किसी भी प्रतिभागी के लिए एक मजबूत निवारक के रूप में काम करेगा जो नियमों को तोड़ने का इरादा रखता है।

बता दें कि मार्लन सैमुअल्स ने  साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट संन्यास का ऐलान कर दिया था। लेकिन अब दोषी पाए जाने की वजह से उन्हें 6 साल के लिए क्रिकेट से बैन कर दिया गया है। इस बैन के बाद सैमुअल्स दुनिया भर की टी20 लीग्स में भी हिस्सा नहीं ले पायेंगे।

ये भी पढ़ें- आज से शुरु होने जा रहा है IRCTC का यह पैकेज, मात्र इतने रुपए में कर सकते हैं जगन्नाथ पुरी यात्रा

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular