Saturday, April 27, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में HSVP ने तोड़ी अवैध झुग्गी झोपड़ियां और शेड, लोग बोले...

रोहतक में HSVP ने तोड़ी अवैध झुग्गी झोपड़ियां और शेड, लोग बोले नहीं दिया नोटिस, मचा बवाल

HSVP की टीम ने हंगामा कर रहे लोगों की एक नहीं सुनी और झुग्गियां- शेड तोड़ दिए। लोगों ने अधिकारियो से प्रार्थना भी की कि उन्हें कुछ समय दिया जाए। काफी समय तक हंगामे की स्थिति बनी रही। विरोध के चलते तनावपूर्ण स्थिति हो गई

रोहतक। रोहतक में HSVP ने सेक्टर 21 में राजीव गांधी खेल स्टेडियम वाले मार्ग पर अवैध कब्जों पर कार्रवाई की। HSVP की टीम ने वहां अवैध रूप से बनाई गई झुग्गी झोपड़ियों और दुकानों के शेड को तोड़ा। इस पर वहां लोगों ने बवाल मचा दिया और आरोप लगाए कि पहले नोटिस नहीं दिया गया। जबकि जेई ने साफ कहा कि इन्हे पहले ही जगह खाली करने का नोटिस जारी कर दिया गया था। इसके बावजूद ये लोग कब्ज़ा किये हुए थे।

HSVP की टीम ने हंगामा कर रहे लोगों की एक नहीं सुनी और झुग्गियां- शेड तोड़ दिए। लोगों ने अधिकारियो से प्रार्थना भी की कि उन्हें कुछ समय दिया जाए। काफी समय तक हंगामे की स्थिति बनी रही। विरोध के चलते तनावपूर्ण स्थिति हो गई जिस के कारण मौके पर पुलिस बल भी बुलाना पड़ा। प्रशासन ने सभी झुग्गी झोपड़ियों को हटा दिया। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि अवैध कब्जों को हटाने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। साथ ही लोगों को चेतावनी भी दी जा रही है कि वे अवैध कब्जे न करें। इसके बावजूद लोग अवैध कब्जे कर रहे हैं। जिसके कारण इस तरह की कार्रवाई करनी पड़ रही है। आगे भी अवैध कब्जे हटाने के लिए अभियान चलता रहेगा।

जेई कृष्ण मलिक ने कहा कि सेक्टर-13 कि यहां शॉपिंग कॉम्पलेक्स है। जो हुडा द्वारा विकसित किए गए हैं। सामने बूथ हैं, यहां लोगों ने अवैध कब्जे किए हुए हैं, जिनको हटाया गया है। साथ ही चेतावनी भी दी कि जिन लोगों ने भी अवैध कब्जे किए हुए हैं, उनको तुरंत हटाया जाए, नहीं तो इसी तरह कार्रवाई की जाएगी। सभी को पहले ही नोटिस दिया गया था।

वहीं विरोध करने वालों ने कहा कि उन्हें काफी नुकसान हुआ है। प्रशासन को उन्हें समय देना चाहिए था। पीड़िता मनीषा ने बताया कि यहां पर वे पिछले करीब 5 साल से रह रहे हैं और फेरी लगाकर सामान बेचते हैं। प्रशासन ने उन्हें नोटिस भी नहीं दिया गया और न ही टाइम दिया गया। उनसे समय मांगा गया था, अगर समय मिल जाता तो वे अपनी झुग्गी झोपड़ियों को हटाकर खाली कर देते। लेकिन प्रशासन ने तुरंत आकर उनकी झुग्गियों को उखाड़ दिया। अब वे बच्चों को लेकर कहां जाएं।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular