Saturday, May 4, 2024
Homeहरियाणारोहतकहरियाणा में ऑनर किलिंग, झूठी शान के लिए पिता ने बेटी और...

हरियाणा में ऑनर किलिंग, झूठी शान के लिए पिता ने बेटी और दामाद को मारी गोलियां

- Advertisment -

बौंदकलां थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि आरोपी पिता अपने भांजे और अन्य साथियों के साथ फरार है।

- Advertisment -

रोहतक। हरियाणा में एक बार फिर ऑनर (हॉरर) किलिंग का खौफनाक चेहरा सामने आया है। चरखी दादरी में बेटी के प्रेम विवाह करने से खफा एक पिता ने भांजे और अन्य साथियों के साथ मिलकर पहले दामाद के कंधे में गोली मारी और फिर बेटी को ताबड़तोड़ 6 गोलियां मारकर छलनी कर दिया। दोनों ने छह माह पहले ही प्रेम विवाह किया था और वो अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। बौंदकलां थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि आरोपी पिता अपने भांजे और अन्य साथियों के साथ फरार है।

बौंदकलां थाना क्षेत्र के पिलाना गांव निवासी करीब 25 वर्षीय युवक ने छह माह पहले ही एक गांव निवासी युवती से मई में प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि उनके विवाह से लड़की के परिजन खफा था। दोनों लड़के के गांव में ही रह रहे थे। मंगलवार रात युवती का पिता अपने भांजे और अन्य साथियों के साथ बेटी की ससुराल पहुंचा। उसने बेटी को जबरन ले जाने का प्रयास किया तो युवक ने इसका विरोध किया। इसके चलते युवक के कंधे पर गोली मारी गई।

इतना ही नहीं आरोपी अपनी बेटी को भी साथ ले गया। उसी दौरान पुलिस टीम अलर्ट हो गई और आरोपी ने अपने गांव के समीप ही बेटी को पांच-छह गोली मार दी। उसे उपचार के लिए रोहतक पीजीआई ले जा गया। वहीं, वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। इस मामले में बौंदकलां थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जांच अधिकारी को थाने से बयान दर्ज करने के लिए रोहतक पीजीआई भेजा जा चुका है। दूसरी ओर पुलिस की अन्य टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular